Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस ने आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर दिया
    Breaking News

    कांग्रेस ने आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर दिया

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 22, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस ने आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर दिया है। पर आरोप भी लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि दबाव बनाने के लिए आजसू बाजार गर्म कर रही है। कहा कि झारखंड में सत्ता दल के साथ होने के बावजूद आजसू द्वारा सरकार के खिलाफ खोले जा रहे मोर्चे को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर किया गया है, लेकिन महागठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस और आजसू के बीच दूर-दूर तक इसको लेकर कोई चर्चा भी नहीं हुई है। यह सब सिर्फ आजसू का पैंतरा है। आगामी चुनाव को लेकर महागठबंधन में आजसू पार्टी को शामिल होने के लिए कांग्रेस द्वारा आॅफर दिया गया है, लेकिन अब तक कांग्रेस और आजसू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

    आजसू अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में
    इधर आजसू ने 2019 में विधानसभा की सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात कही है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत के मुताबिक जल्द ही पार्टी महापंचायत का आयोजन कर इसका खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले पार्टी की ओर राज्य के पांच हजार गांवों में महाचौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम से राज्य की जनता से विचार-विमर्श कर उन्हें भी इसकी जानकारी दी जायेगी।

    पार्टी कार्यकर्ता बना रहे दबाव
    डॉ भगत के अनुसार पिछले दिनों विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित स्वाभिमान सभा में यह बात उठी कि आजसू को अपने बूते सभी 81 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी देना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता भी अपने नेतृत्व पर अकेले चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं।

    उप चुनाव के बाद बढ़ी भाजपा से दूरी
    झारखंड उप चुनाव में दोनों सीटों गोमिया एवं सिल्ली में हार के बाद आजसू की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती दूरी दिखने लगी थी। इसके बाद आजसू की संकल्प सभा, फिर स्वाभिमान सभा ने इस बढ़ती दूरी की आग में घी डालने का काम किया। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने तो गठबंधन की समीक्षा करने तक की बात कही दी थी। उन्होंने दोनों सीटों पर मतदान के दौरान जिला प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाया था। संकल्प सभा और स्वाभिमान सभा के दौरान भी उन्होंने सरकार की कई नीतियों पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को निशाने पर लिया।

    अकेले चुनाव की लड़ने की नेता-कार्यकर्ता करते रहे हैं मांग
    पिछले दिनों आयोजित स्वाभिमान सभा सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह संकेत भी दिया था कि जनता सरकार के रवैये से संतुष्ट नहीं है। इसलिए सरकार से अलग होकर पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। इसी तरह की बातें कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कही गयी। सिर्फ केंद्रीय अध्यक्ष ही नहीं, समय-समय पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस तरह की बात कहते रहे। इस बाबत पूछे जाने पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी किसी दल से गठबंधन की बात नहीं कर रही है। आजसू पार्टी अभी सिर्फ जनता से गठबंधन कर रही है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, यह तय है।

    कांग्रेस का आजसू को आॅफर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीलिंग मामले में मनोज तिवारी द्वारा कोर्ट की अवमानना का कोई सबूत नहीं: SC
    Next Article वयस्क हुई झारखंड विधानसभा पर अभी भी बचपना कायम
    azad sipahi

      Related Posts

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026

      रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version