Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इंग्लैंड ने जीता टी-20 विश्वकप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया
    Breaking News

    इंग्लैंड ने जीता टी-20 विश्वकप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2022Updated:November 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न, 13 नवंबर (हि.स.)। इंग्लैंड ने आईसीसी टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स रहे। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाज शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। कप्तान बाबर ने 32 रन, शादाब खान 20 रन और मोहम्मद रिजवान ने 15 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा था।

    इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद ने दो विकेट, क्रिस जार्डन ने 2 विकेट और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया। इसके बाद 138 रनों के मिले लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की 49 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी से आसान जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर दूसरी बार टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड 2010 में भी टी-20 चैंपियन बनी थी। ओवरऑल इंग्लैंड का यह तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी।

    स्टोक्स के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 26 रन, हैरी ब्रूक 20 रन, मोइन अली 19 रन और फिलिप सॉल्ट ने 10 रन का योगदान दिया। स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी से एक विकेट लिया, फिर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 2 विकेट, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और मोहम्मद वसीम जू. ने एक-एक विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा सांसद समीर उरांव पर अगरतला में जानलेवा हमला
    Next Article मोहन भागवत लोहरदगा में संघ के प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026

      कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version