Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नौकरी के नाम पर हो रही थी वसूली, रेस्क्यू कर बचाए गए 105 युवक-युवती
    झारखंड

    नौकरी के नाम पर हो रही थी वसूली, रेस्क्यू कर बचाए गए 105 युवक-युवती

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों को बड़ी ही चालाकी से नौकरी का झांसा दिया जा रहा है। साथ ही उनकी गाढ़ी कमाई को भी वसूलने का कारोबार चल रहा है। रामगढ़ शहर के कांकेबार में केआरएस मल्टीपल प्रोडक्ट कंपनी के द्वारा ऐसा ही एक धंधा संचालित हो रहा है। इस कंपनी के संस्कारों संचालकों ने रामगढ़ शहर में ही गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के युवाओं से लाखों रुपए वसूले थे। गुरुवार देर रात एसडीओ आशीष गंगवार के नेतृत्व में सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने एक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें 105 युवाओं को बचाया गया। इनमें 62 लड़के और 43 लड़कियां शामिल हैं। सभी लड़कियों को पुलिस ने रात को ही वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र में आश्रय दिया है।

    अंधेरे कमरे में बंद हुई सिमडेगा की युवती, तो प्रशासन से की शिकायत

    केआरएस मल्टीप्ल प्रोडक्ट कंपनी का भंडाफोड़ तब हुआ जब सिमडेगा की रहने वाली मायावती कुमारी (27) को कंपनी के लोगों ने एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। साथ ही उसके मोबाइल को जमा करने की बात भी की जाने लगी। इसी दौरान बड़ी चालाकी से मायावती ने अपने चाचा रक्षित राम को फोन कर अपनी सुरक्षा के गुहार लगाई। साथ ही उनके व्हाट्सएप पर जीपीएस लोकेशन भी शेयर कर दिया। अपनी बच्ची को परेशान देख रक्षित राम ने रामगढ़ जिले के लोगों से संपर्क किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीओ आशीष गंगवार, अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू और महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर दल बल के साथ उसे बचाने पहुंचे।

    कंपनी के ठिकाने पर पहुंचे अधिकारी तो रह गए दंग

    मायावती ने जो लोकेशन शेयर किया था, उस आधार पर जब अधिकारी केआरएस कंपनी के ठिकाने पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर वे दंग रह गए। तीन कमरे के निर्माणाधीन मकान में 105 लोग मौजूद थे। सभी कमरों की खिड़कियां बंद थी। उनमें लड़के और लड़कियों को इस भीषण गर्मी में ठूंस ठूंस कर रखा गया था। हर तरफ कपड़े से भरे बैग पड़े हुए थे। इस दौरान घर की छत पर सैकड़ो लोग भी अंधेरे में ही बैठे हुए थे। किसी भी कमरे में ना तो कोई बेड था, ना कोई कुर्सी। सभी जगह चटाई और दरी पर ही लड़के और लड़कियां बैठे हुई थे। इतने सारे लोगों के लिए सिर्फ एक बाथरूम था। रसोई घर में भी सिर्फ चावल और दाल मौजूद था।

    शिक्षक की नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, ठगे थे 25 हजार

    अधिकारियों ने जब शिकायतकर्ता मायावती कुमारी से बात की तो उसने पूरे इस गोरख धंधे का खुलासा किया। उसने बताया कि वह मूल रूप से सिमडेगा जिले के रहने वाली है। गुरुवार की सुबह 11 बजे ही उसके चाचा रक्षित राम और मां बसंती बड़ाइक उसे रामगढ़ में छोड़कर गए हैं। केआरएस कंपनी में काम करने वाले लड़के और लड़कियों ने उससे संपर्क किया था। इस दौरान उसे शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया।

    साथ ही ट्रेनिंग के नाम पर उससे 25 हजार रुपए भी ठग लिए गए। मायावती को रामगढ़ में रहने के लिए एक दूसरा स्थान दिखाया गया था, जहां उसे एक सेपरेट रूम देने की बात कही गई थी। लेकिन जब उसके परिजन रामगढ़ से निकल गए तो उसे एक सुनसान इलाके के निर्माणाधीन मकान में ले आया गया। साथ ही उसे ना तो घर से बाहर निकालने की इजाजत थी और ना ही मोबाइल से संपर्क करने दिया जा रहा था।

     

    रहने के लिए दिखाया था पटेल छात्रावास

    जिला प्रशासन ने रेस्क्यू किया और इसके बाद मायावती को अपने परिजनों से खुलकर बात करने की इजाजत मिली। बेटी की बात सुनकर परिजन भावुक हो गए। उसके पिता सीताराम बड़ाइक, मां बसंती बड़ाइक और चाचा रक्षित राम ने रात में ही जिला प्रशासन को बधाई दी। शुक्रवार की शाम मायावती का पूरा परिवार रामगढ़ पहुंचा तो यहां के हालात देखकर उन्हें अपने निर्णय पर ही पछतावा होने लगा। चाचा और मां ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11 बजे जब वे लोग रामगढ़ आए थे, तो उन्हें पटेल चौक पर स्थित पटेल छात्रावास में बुलाया गया था। यहां उनकी बेटी को पटेल छात्रावास में ही एक कमरा देने और रखने की बात कही थी। उन लोगों ने अपनी बेटी का सामान भी पटेल छात्रावास के हॉल में रखा था। यहीं से कंपनी के लोगों ने उनको वापस भेज दिया और कहा कि इसके बाद आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं। लेकिन 12 घंटे भी नहीं बीते कि उनकी बेटी पर शोषण शुरू हो गया।

     

    बच्चियों को किया गया सुरक्षित, हो रही है जांच : एसडीओ

    एसडीओ आशीष गंगवार ने कहा कि सूचना मिली थी कि कांकेबार के एक निर्माणाधीन मकान में कई सारे लोगों के एक साथ रह रहे हैं। इसके बाद वहां एक कंपनी का नाम सामने आया, इसके क्रियाकलाप संदिग्ध लग रहे थे। हालांकि उनके दस्तावेजों और उनके कार्य प्रणाली की जांच की जा रही है। फिलहाल उस स्थान पर रह रहे सभी लड़के और लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहां से एक लड़की को ठगे जाने की बात आई थी। लड़की को सुरक्षित कर उसे 25000 रुपए वापस भी कराए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्मामाइंस मिल एंड गोडाउन एरिया में लगी भीषण आग
    Next Article डीजीएम सहित तीन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 14 जून को
    admin

      Related Posts

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version