कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
नयी दिल्ली। देश के किसानों को डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि भवन दिल्ली में स्थापित कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस से काम किया जा रहा है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि आम आदमी का जीवन अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं हो। इसी लक्ष्य को लेकर आम किसानों के लाभ के लिए कृषि मंत्रालय ने नया डिजिटल आयाम जोड़ा है। पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चाहती है कि गांव में रहने वाला एक आम किसान भी टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप को आत्मनिर्भर बना सके । किसी भी क्षेत्र में हम कितने भी पारंगत हो, लेकिन कृषि एक विशेष महत्वपूर्ण कार्य है। क्योंकि मनुष्य अन्न के बगैर नहीं रह सकता है। इसीलिए किसानों को अन्नदाता कहा है।
2047 तक विकसित राष्टÑ बनाने का लक्ष्य
श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन ऐसा भारत सिर्फ देखने में नहीं बल्कि अनुभव करने में होना चाहिए। भारत न सिर्फ विकसित बने, बल्कि खुशहाल भारत का निर्माण हो और आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो।
महिला दिवस पर दी बधाई
केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने महिला दिवस की बधाई दी। कहा कि इस वर्ष को नारी शक्ति वर्ष के रूप में प्रतिपादित करते हुए गणतंत्र दिवस पर देश की महिलाओं की ताकत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।
इनकी रही उपस्थिति
केंद्रीय कृषि सचिव मनोज अहूजा, अतिरिक्त सचिव प्रमोद मेहरदा, एडवाइजर रूचिका गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



