-कटिहार में बिजली के लिए सड़क जाम कर रहे थे ग्रामीण
आजाद सिपाही संवाददाता
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि 5 लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने एक की मौत की पुष्टि की है। उसका नाम बासल गांव निवासी खुर्शीद आलम है। वहीं, बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी नियाज आलम की हालत नाजुक है।
दरअसल बुधवार सुबह 5 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके कारण लोग आक्रोशित हो गये थे। बारसोई अनुमंडल में बुधवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ कई लोग बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम करके लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलायी।
एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि फायरिंग कैसे हुई, इसका आदेश किसने दिया। इसकी जांच कराई जायेगी। उधर, इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि कटिहार में नीतीश जी की पुलिस ने गोली चलाकर आम लोगों को मारने का काम किया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी हाई लेवल जांच की जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

