Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चतरा में पांच लाख काइनामी नक्सली उदेश ने किया सरेंडर
    Jharkhand Top News

    चतरा में पांच लाख काइनामी नक्सली उदेश ने किया सरेंडर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय चौरसिया
    चतरा (आजाद सिपाही)। चतरा में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के विरुद्ध पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से घबराये पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर उदेश गोंझू उर्फ सुकुल ने अमेरिकन सेमीराइफल और 150 राउंड जिंदा कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ऋषभ झा, सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट पवन बासन और एएसपी अभियान निगम प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष सब जोनल कमांडर ने हथियार डाला। नक्सलवाद का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल हो रहे सब जोनल कमांडर का बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सब जोनल कमांडर पर राज्य सरकार द्वारा घोषित इनाम की राशि पांच लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया।
    आत्मसमर्पण के बाद एसपी ने कहा कि मुख्यधारा में शामिल हो रहे सब जोनल कमांडर के बच्चों की शिक्षा समेत अन्य सरकारी नीति के तहत योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द इनके परिजनों को दिया जायेगा। वहीं नक्सली सब जोनल कमांडर उदेश ने कहा कि नक्सली अब अपने उद्देश्य से भटक चुके हैं। बहला-फुसला कर अपने संगठन में तो शामिल करा लेते हैं, लेकिन बाद में संगठन का झंडा ढोने वाले नक्सलियों की जिंदगी बद से बदतर हो जाती है, या तो पुलिस की गोलियों के शिकार हो जाते हैं, या फिर दर-दर भटकने को विवश रहते हैं। ऐसे में पुलिस की आत्मसमर्पण नीति के तहत उसने जिले के अधिकारियों से बातचीत के बाद अपराध का रास्ता त्यागा है। आत्मसमर्पण करने के बाद सब जोनल कमांडर ने अन्य नक्सलियों से भी सरकार की समर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है।
    बता दें कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर उदेश विगत 15 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। इस दौरान उसने अपने कार्यक्षेत्र चतरा, लातेहार और पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने दस्ते के साथ एक दर्जन से अधिक दुर्दांत नक्सली वारदातों को अंजाम दिया था। उसके विरुद्ध तीनों जिले में आठ नक्सली मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य जिलों में दर्ज मामलों की पड़ताल पुलिस कर रही है। एसपी ने भी अन्य नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। कहा है कि अपराध का रास्ता त्याग कर समाज से जुड़ जायें, वरना उनका अंजाम बुरा होगा। पुलिस नक्सलवाद का रास्ता अपनाने वाले नक्सलियों से सख्ती से निपटेगी।

    Five lakh kainami naxalite order surrendered in Chatra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप
    Next Article बालूमाथ मे एक माओवादी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version