Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया बने 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन, ऋत्विक पांडे सचिव
    बिजनेस

    नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया बने 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन, ऋत्विक पांडे सचिव

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Arvind Panagariya, vice chairman of NITI Aayog of India, speaks during the ET Global Business Summit in New Delhi, India, on Saturday, Jan. 30, 2016. The summit runs through Jan. 30. Photographer: Udit Kulshrestha/Bloomberg via Getty Images
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में सोलहवें वित्त आयोग का गठन किया है। वहीं, ऋत्विक रंजनम पांडे को आयोग का सचिव बनाया गया है।

    वित्त मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी से संविधान के अनुच्छेद 280(1) के तहत सोलहवें वित्त आयोग का गठन किया गया है। सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की जानकारी अलग से दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार वित्त आयोग केंद्र और राज्यों के बीच कर आय का वितरण, भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के सहायता अनुदान और राज्यों को उनके राजस्व के सहायता अनुदान के जरिए भुगतान की जाने वाली राशि को नियंत्रित करने वाले सिद्धांत को लेकर सिफारिशें देगा। इसके साथ ही राज्य में पंचायतों व नगर पालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति के लिए राज्य की समेकित निधि को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय से संबंधित सिफारिशें भी करेगा।

    इसके अलावा सोलहवां वित्त आयोग आपदा प्रबंधन पहल के वित्तपोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है। सोलहवें वित्त आयोग से अनुरोध किया गया है कि वह 01 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि को कवर करते हुए अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध कराए।

    उल्लेखनीय है कि पनगढ़िया को 2015 में योजना आयोग के स्थान पर बने नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। पनगढ़िया ने 2017 में यह पद छोड़ दिया था और कहा था कि वे अपने शैक्षणिक कार्यों में लौट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि भारत 2026 तक पांच ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पनगढ़िया एशियाई विकास बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के साथ भी काम किया है। वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाली नागरिकों को रूस भेजने के नाम पर मानव तस्करी के चीनी गिरोह का खुलासा
    Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मो. साबिर एवं अब्दुल कादिर बने तकनीकी अधिकारी
    admin

      Related Posts

      सोना खरीदने से पहले मोबाइल से ऐसे चेक करें शुद्धता, HUID नंबर से तुरंत मिलेगी जानकारी

      September 7, 2026

      सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी के दाम स्थिर

      July 31, 2026

      शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गड्ढे में गिरा सरिया लदा ट्रेलर; दो की मौत
      • कांग्रेस से अटूट नाते का नाम था पीएन सिंह, आजीवन कांग्रेस को रहे समर्पित
      • रांची के बड़ा तालाब के पास मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
      • बिहार MLC चुनाव में 8 सीटों पर घमासान, PK की एंट्री से बिगड़ा सियासी गणित; जानें पूरा समीकरण
      • महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक; MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version