चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा डीपा गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा से गैंग रेप हुआ है। गांव के ही पांच युवकों ने उसे अगवा किया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने दो आरोपियों को बुरी तरह पीटा और हाथ-पैर तोड़ दिये।
जानकारी के अनुसार हर्रा डीपा गांव के अमरजीत तिर्की (17), इलियास मिंज (23), सुभाष चीक बड़ाइक (24), सुमित टोप्पो (17) और रितेश चीक बड़ाइक (14) ने गांव की नाबालिग को अगवा कर लिया। वे बच्ची को गांव से बाहर खेत के किनारे ले गये और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बच्ची को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी। बच्ची ने घटना की जानकारी सिर्फ अपनी मां को दी। रविवार को उसकी मां ने घटना की जानकारी गांव पंच प्रचार और वार्ड सदस्य को देते हुए बैठक बुलाने की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही सभी आरोपी पीड़िता के घर पहुंचे और दोबारा धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता के भाई और मां के साथ मारपीट भी की। इस दौरान पीड़िता का भाई घायल हो गया। आरोपियों के दुस्साहस से घबड़ाये पीड़िता के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिल कर आरोपियों को सबक सिखाने का फैसला किया। सोमवार की रात आठ बजे दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। धारदार हथियार से उनके हाथ-पैर और जांघ पर वार किया। अमरजीत तिर्की के दोनों पैर काट दिये। इलियास मिंज के पैर में गंभीर चोट है। घटना के बाद हर्रा डीपा गांव में दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
साहेबगंज में कब्र से निकाला गया दुष्कर्म पीड़िता का शव
साहेबगंज। साहेबगंज के रांगा थाना इलाके में नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या का मामला गरमा गया है। मंगलवार को लड़की के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें कि उक्त लड़की से शनिवार को पांच लड़कों ने रेप किया। फिर उसकी हत्या कर शव को उसके ही मकान के छज्जे पर रखकर भाग निकले। परिजन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने उनसे गांव के प्रधान से मुलाकात कर पंचायत में मामला सुलझाने के लिए कहा। पंचायत में जब मामला गया, तब दबाव डालकर परिजनों से लड़की के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। मामला सामने आने के बाद एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जांच का आदेश दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। एक आरोपी लड़की का पूर्व प्रेमी है। मंगलवार को पीड़ित लड़की का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



