- फेसबुक पर था सक्रिय, पुलिस के खड़े हुए कान
आजाद सिपाही संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में अधिकारियों ने घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के सेल की तलाशी ली और पूछताछ की। सुजीत सिन्हा से पुलिस-प्रशासन की टीम ने फेसबुक में उसकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। सेल की पूरी तलाशी ली गयी। मोबाइल या कोई अन्य प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। गैंगस्टर ने इससे साफ इंकार किया कि वह फेसबुक में सक्रिय है। बताया गया यह बहुत पहले की तस्वीर है। बता दें कि गैंगस्टर पर जेल में रहकर रंगदारी मांगने और गिरोह संचालित किये जाने कीं प्राथमिकी सीआइडी की ओर से परसुडीह थाना में दर्ज करायी गयी है। उसे पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया था। गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा मूलरूप से पलामू जिले का निवासी है। हत्या मामले में वह सजायाफ्ता है। 2018 से घाघीडीह सेंट्रल जेल में है। उसकी गतिविधि पर अपराध अनुसंधान वि•ााग और विशेष शाखा की टीम की हमेशा निगाह रही है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और फायरिंग और आपराधिक गैंग संचालित करने का आरोप है। उस पर पलामू, रामगढ़, रांची और हजारीबाग में आपराधिक मामले दर्ज है। पलामू में बालू ठेका और रामगढ़ और लातेहार इलाके में लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में उसका वर्चस्व है। परसुडीह थाना में रंगदारी मामले में रिमांड अवधि में उसने पुलिस को बताया था कि दुमका जेल में बंद जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या के लिए सुधीर दुबे और अन्य ने अत्याधुनिक हथियार नागाडीह से खरीदे हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



