रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने मंगलवार को रांची व्यवहार न्यायालय के न्यायायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए एसोसिएशन के महासचिव ने लिखा है कि ई- कोर्ट सर्विस के मुकदमों का केस स्टेटस आदेश और डेट अपडेट नहीं होने से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महासचिव ने न्यायायुक्त से आग्रह करते हुए कहा है कि इस कठिनाई को दूर करने के लिए और इस संबंध में जो भी तकनीकी अड़चन आती रहती है उस अडचन का स्थायी निराकरण करने का कष्ट करें। कहा है कि जब तक ये समस्या दूर नहीं हो जाए तब तक मुकदमों में किसी प्रकार के ऑर्डर पास नहीं किया जाए तथा केश स्टेटस एवं आदेश अपडेट नहीं होने के कारण न्यायालयों द्वारा मुकदमों में पारित आदेश को रिकॉल करने का आदेश पारित करने का निर्देश प्रदान करें ।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



