-अंकित ने नवेदिता को शुक्रवार को हरमू में गोली मारी थी
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। शुक्रवार को राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क स्थित हरमू नंद नगर में नवेदिता नाम की छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार ने आत्महत्या कर ली है। अंकित ने शनिवार को कोकर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के नवादा समेत कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी। अंकित कुमार अरगोड़ा में किराये का मकान लेकर रहता था। अंकित और निवेदिता के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। इससे नाराज होकर अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक निवेदिता शुक्रवार को अपनी सहेली श्रृष्टि कुमारी के साथ हरमू बाजार में नाश्ता करने के लिए गयी थी। शाम 6.15 बजे वह नाश्ता करने के बाद हॉस्टल लौट रही थी। वह जब हॉस्टल से 50 मीटर की दूर पर पहुंची तभी अंकित कुमार उसके पास पहुंचा और उसने निवेदिता से पूछा कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो। निवेदिता ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान अंकित ने निवेदिता को तीन गोली मार दी। एक गोली निवेदिता की आंखों में लगी, जबकि दो गोली छाती में लगी। वहीं गोली छिटकने से उसकी सहेली श्रृष्टि भी घायल होकर सड़क पर गिर गयी। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग घरों से निकले तब तक अंकित मौके से फरार हो गया था। अंकित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी कि इस बीच उसने आत्महत्या कर ली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



