आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड पुलिस ने राज्य में तब्लीगी जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों पर प्राथमिकी व अन्य कानूनी कार्रवाई से केंद्र को अवगत कराया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ब्यूरो आॅफ इमिग्रेशन के कमिश्नर राजीव रंजन वर्मा को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि इन विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों के उल्लंघन, लॉकडाउन का उल्लंघन तथा आपदा कानून की अवहेलना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इनके वीजा को ब्लैकलिस्ट करने का भी आग्रह किया गया है। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने धनबाद, रांची व जमशेदपुर में हुई तब्लीगी जमात के विदेशी कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी का ब्योरा केंद्र को भेज दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर ही रांची के हिंदपीढ़ी थाने में 17 विदेशी नागरिक, धनबाद के गोविंदपुर में 10 इंडोनेशियाइ नागरिक व जमशेदपुर में भी 11 विदेशी नागरिकों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हुई है।
गौरतलब है कि टूरिस्ट वीजा पर विभिन्न देशों के तब्लीगी जमात के कार्यकर्ता भारत में आते रहे हैं और यहां धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। यह कानूनन गलत है। ये विदेशी नागरिक पूरे देश में घूम-घूमकर अपने धर्म का प्रचार करते हैं। इनके पास से एक-एक साल की वैधता वाला वीजा मिला है। वे भारत में घूम-धूमकर मस्जिदों में ठहरते हैं और धार्मिक प्रचार-प्रसार करते हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

