रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जायेगी। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में छूट दी गयी है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी शर्त के साथ छूट दी गयी है। 30 से 35 प्रतिशत कर्मचारी औद्योगिक इकाइयों में एक समय काम कर सकते हैं। भारत सरकार के निर्देश के अनुसार क्रमवार छूट दिया जायेगा। राज्य के हालात पर विचार किया जा रहा है। धीरे-धीरे आगे और भी निर्णय लिये जायेंगे। कोरोना के संक्रमण से बाहर आने पर दहशत से उबारने की दिशा में काम किया जा रहा है। बचेंगे तभी कुछ कर पायेंगे। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि कई और हवाई जहाज आयेंगे। धनबाद के संदर्भ में पूछे गये एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ जांच होगी। मैंने इस पर संज्ञान लिया है। सीएम से पूछा गया था कि धनबाद में गर्भवती महिला को दी जानेवाली सुविधा और दवाइयां एक्सपायर कर गयीं, लेकिन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



