-राष्ट्रपति कैटरीना ने दिया ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ ऑनर’
एजेंसी
एथेंस (ग्रीस)। ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरिमोनियल वेलकम दिया। उन्हें ग्रीस के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस आॅफ द आॅर्डर आॅफ आॅनर’ से सम्मानित किया गया। मोदी ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति आदर भाव दशार्ता है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस पर हैं। यहां दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई। इसके बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे को समझते हैं। हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करेंगे। प्रधानमंत्री ने ग्रीस के जंगलों में लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ते हैं। आज वक्त की जरूरत के मुताबिक हम डिफेंस, सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट जैसे अहम सेक्टरों में साथ काम कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच एनएसए लेवल की बातचीत भी शुरू होगी।
ग्रीस के प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी मेरे दोस्त हैं। कहा जाता है कि 1+1 = 11 भी होते हैं। यहां हम दोनों देशों के बीच दोस्ती की मिसाल कायम करना चाहते हैं। एक देश अगर दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है, तो दूसरा दुनिया का पहला लोकतंत्र। चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए भारत को बधाई।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



