Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक साल में 2.74 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देकर गुजरात देश में अव्वल
    Breaking News

    एक साल में 2.74 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देकर गुजरात देश में अव्वल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट
    -रोजगार के उचित अवसर मुहैया कराकर वर्ष 2002 से गुजरात लगातार प्रथम

    गांधीनगर/अहमदाबाद। रोजगार कार्यालयों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के मामले में गुजरात वर्ष 2002 से लगातार देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। गुजरात ने इस परिपाटी को इस वर्ष भी बरकरार रखा है। राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली रिपोर्ट के हवाले से कहा कि गुजरात के लिए यह गर्व की बात है कि ‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के दौरान रोजगार कार्यालयों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान करने के मामले में गुजरात ने एक बार फिर प्रथम स्थान अर्जित किया है।

    मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान 5 वर्षों की अवधि में रोजगार कार्यालयों द्वारा 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवधि में 7 हजार से अधिक भर्ती मेलों के आयोजन से ही राज्य के लगभग 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि गुजरात के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने तथा ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से नियोक्ताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक मानव बल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक अभिनव पहल के अंतर्गत ‘अनुबंधम’ वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किया है। आज यह वेब पोर्टल नियोक्ताओं और रोजगार के इच्छुक युवाओं के बीच एक पुल की भूमिका अदा कर रहा है।

    गुजरात ने दिया देश का 43 फीसदी रोजगार
    ‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में देश के सभी राज्यों द्वारा कुल 6,44,600 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जबकि अकेले गुजरात ने इसका 43 फीसदी यानी 2,74,800 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। देश में 13,67,600 अधिसूचित रिक्तियां पंजीकृत की गईं। वहीं, गुजरात 3,59,900 अधिसूचित रिक्तियों के पंजीकरण के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।

    अनु. जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार देने में भी गुजरात अव्वल
    मार्च-2023 में जारी रिपोर्ट के अनुसार गुजरात अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी देश भर में अव्वल है। देश में 2022 के दौरान अनुसूचित जाति के 38,700 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया, जिसकी तुलना में गुजरात में देश का 58 फीसदी यानी 22,600 अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा, वर्ष 2022 में देश में अनुसूचित जनजाति के 22,000 उम्मीदवारों को मिली नौकरी का 86 फीसदी यानी 19,100 अनुसूचित जनजाति युवाओं को अकेले गुजरात में रोजगार दिया गया है।

    महिलाओं को रोजगार देने में गुजरात दूसरे स्थान पर
    गुजरात राज्य आज केवल पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी रोजगार के समान अवसर प्रदान कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात राज्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। देश भर में वर्ष 2022 के दौरान 1,22,700 महिलाओं को दिए गए रोजगार के मुकाबले गुजरात ने 45,800 यानी 37 फीसदी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया है। इसके अलावा, रोजगार की इच्छुक महिलाओं के नाम पंजीकरण में भी गुजरात देश में प्रथम स्थान पर आया है। समग्र देश में 8 फीसदी महिला उम्मीदवारों के नाम पंजीकरण में गुजरात का योगदान करीब 75 फीसदी है।

    -गुजरात ने 2022 में देश के 43 फीसदी यानी 2.74 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया
    -अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार देने में गुजरात देश में प्रथम
    -अनुसूचित जाति के देश के 58 फीसदी यानी 22,600 उम्मीदवारों को गुजरात में रोजगार मिला
    -अनुसूचित जनजाति के देश के 86 फीसदी यानी 19,100 युवाओं को गुजरात ने दिया रोजगार
    -महिलाओं को रोजगार के अवसर देने में गुजरात देश भर में दूसरे स्थान पर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को पांच दिनों के रिमांड पर लिया
    Next Article एनएसयूआई के प्रभारी बनाए गए कन्हैया कुमार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

      September 4, 2026

      बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये

      September 4, 2026

      छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

      September 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
      • बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये
      • छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version