Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नफरत की राजनीति के खिलाफ सदभाव सम्मेलन आयोजित
    झारखंड

    नफरत की राजनीति के खिलाफ सदभाव सम्मेलन आयोजित

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 14, 2023Updated:October 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की कमेटी की हुई घोषणा
    रांची। राजधानी के करम टोली चौक स्थित रांची प्रेस क्लब में भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सद्भाव सम्मेलन का आयोजित किया। जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मान कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर कई राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओंऔर समाज के विभिन्न तबके का प्रतिनिधित्व करनेवाले प्रबुद्धजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की।
    कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो अभियान की राज्य संयोजक बासवी कीडो ने की। कार्यक्रम में विषय प्रवेश सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर पाल और अलोका कुजूर, संविधान की प्रस्तावना का पाठ भारत जोड़ो अभियान के सौरभ श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन शहरोज कमर ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, जदयू के महासचिव श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, सीपीआइ के अजय सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के परमिंदर सिंह नामधारी, सामाजिक चिंतक सुधीर पाल, कुमार विनोद, फादर टॉम फादर महेंद्र पीटर तिग्गा, कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन की यशस्विनी सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता हेमि गायकवाड आदि उपस्थित रहे।
    सम्मेलन के प्रथम चरण में आनेवाले 2024 के चुनावों से पहले इंडिया के घटक दलों तथा सामाजिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ एक परिचर्चा की गयी, जिस पर नफरत की राजनीति के खिलाफ कैसी तैयारी करके भारत जोड़ो अभियान, इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा, इसकी रणनीतियां बनायी गयीं। वहीं दूसरे चरण में समाज के प्रबुद्ध तबके के प्रतिनिधियों ने नफरत की राजनीति के खिलाफ की जानेवाली जमीनी स्तर की तैयारी पर अपने-अपने विचार रखे और इससे संबंधित जिम्मेदारियां लीं।

    तीसरे और अंतिम सत्र में भारत जोड़ो अभियान की रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कमेटी की घोषणा हुई। अंतिम सत्र में 75 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गयी। आने वाले समय में सद्भावना पर कार्य करने वाले युवाओं और संगठनों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया।

    इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामुदायिक कार्यकर्ताओं, लेखक, पत्रकार, साहित्यिक औरसांस्कृतिककर्मी, अधिवक्ता, महिला और पंचायत प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी का सबजोनल कमांडर समेत 5 अरेस्ट, एके-56, रायफल और कारतूस बरामद
    Next Article शंकर, प्रिशा ने 28वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026

      आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

      August 31, 2026

      वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      • टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version