Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोहरदगा»बिहारियों से घिरे हैं हेमंत, आदिवासियों का कहां से करेंगे भला: लोबिन हेंब्रम
    लोहरदगा

    बिहारियों से घिरे हैं हेमंत, आदिवासियों का कहां से करेंगे भला: लोबिन हेंब्रम

    adminBy adminSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शहीदों और पुरखों के सपनों को चकनाचूर कर रहे हेमंत सोरेन: राजू महतो
    -बोरियो विधायक लोबिन हेब्रंम अपनी ही सरकार और पार्टी नेतृत्व पर जम कर बरसे
    आजाद सिपाही संवाददाता
    लोहरदगा। 17 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय मैदान में कार्यकारी अध्यक्ष अमर किंडो की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के संयोजक लोबिन हेंब्रम, पूर्व मंत्री सधनु भगत, केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव कयूम खान, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, उपाध्यक्ष किशोर किस्कू, महासचिव प्रो. लाल अजय नाथ शाहदेव, केंद्रीय सचिव अरुण कुमार दुबे, आजम अहमद, इसरार अहमद, संयोजक प्रो विनोद भगत, भुनेश्वर सेनापति, राजकिशोर महतो आदि उपस्थित हुए। मौके पर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी ही सरकार और पार्टी नेतृत्व पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता से जिस वादे और संकल्प के साथ हेमंत सोरेन सत्ता में आये थे, आज उन वादों और संकल्प को भूल गये हैं। अगर यहां के आदिवासी और मूलवासियों के पास जमीन ही नहीं बचेगी, तो आदिवासी मूलवासी कहां जायेंगे। आज आदिवासी मूलवासी समाज अपने ही राज्य में उपेक्षित होता जा रहा है। जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है। सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन कर सरकार इसे कमजोर करने में लगी है। आंदोलनकारी और झारखंड बचाओ मोर्चा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। लोबिन ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी अब तक न स्थानीय नीति बनी, न नियोजन नीति बनी। साथ ही विस्थापन आयोग का भी गठन नहीं हुआ। सरकार रोजगार देने की बात कह रही है, लेकिन सरकार यह तो बताये कि किस प्रखंड में किस कंपनी में अब तक कितने लोगों को 75 फीसदी नौकरी दी गयी है। लोबिन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के वक्त स्मार्ट गांव बनाने की बात की थी, लेकिन अब वह स्मार्ट सिटी बनाने में लग गये हैं। ऐसे के राज्य की जनता का विश्वास खत्म हो रहा है।
    झारखंड झारखंड आंदोलनकारी महासभा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड के राज नेता झारखंड की आदिवासी मूलवासी जनता की भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। झारखंड में हमारे शहीदों और पुरखों के सपनों को चकनाचूर करते हुए स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सधनू भगत ने कहा कि यहां के महापुरुषों, आंदोलनकारियों ने बलिदान दिया, तब सीएनटी और एसपीटी एक्ट बना। जो यहां के लोगों के जल जंगल जमीन का सुरक्षा कवच है। बावजूद इसके जमीन की लूट हो रही है।
    01

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने कहा-रूस आप सबके लिए भी खतरा
    Next Article आदिवासी होने का केवल दंभ भरते हैं हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध

      November 8, 2026

      सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ

      November 8, 2026

      सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठीं AICC की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रशासन की कार्रवाई का किया विरोध
      • सुखद संयोग लेकर आई है इस बार की दिवाली! जानें, किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से मिलेगा विशेष लाभ
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version