रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने इनके लिए 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपये का आवंटन कर दिया है। यह राशि पूरे राज्य भर के आंदोलनकारियों के लिए है, जिनका आवंटन लंबित था, उनका भुगतान दिवाली से पूर्व किया जाना है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झारखंड/ वनांचल अलग राज्य के गठन हेतु आंदोलनकारियों/ आश्रितों का पेंशन/ सुविधाओं के भुगतान के लिए है। इसमें बोकारो जिला 22 लाख 81 हजार रुपये, पश्चिमी सिंहभूम चाइबासा 6 लाख 82 हजार रुपये, चतरा 10 लाख 84 हजार रुपये, देवघर 7 लाख 70 हजार रुपये, धनबाद 32 लाख 71 हजार रुपये, दुमका 50 लाख 98 हजार रुपये, गिरिडीह 31 लाख 71 हजार रु. गोड्डा 15 लख रु.,गुमला 7 लाख 92 हजार रु. हजारीबाग 40 लाख ,10 हजार रुपये, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 67 लाख 35 हजार रुपये, जामताड़ा 11 लाख रुपये, कोडरमा 30 लाख 40 हजार रुपये, लातेहार 1 लाख रुपये, लोहरदगा 24 लाख 41 हजार रुपये, पाकुड़ 3 लाख रुपये, पलामू 1 लाख 50 हजार रुपये, रामगढ़ 22 लाख 50 हजार रुपये, रांची 22 लाख 50 हजार रुपये, साहिबगंज 1 लाख 74 हजार रुपये, सरायकेला खरसावां 14 लाख 28 हजार रुपये, सिमडेगा 4 लाख 30 हजार रुपये, खूंटी 10 लाख 85 हजार 9 सौ रुपये आवंटन आंदोलनकारियों के बीच वितरण करने के लिए प्रदान किया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

