रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लेकर ईडी की टीम पीएमएलए कोर्ट पहुंच गई है। कोर्ट में पेशी के बाद हेमंत सोरेन हो संभवत जेल भेजा जा सकता है। आज उनकी रिमांड अवधि का आखिरी दिन है। पिछले 13 दिनों से उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। हालांकि इस बात पर अभी भी संशय है कि उन्हें रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा जाएगा या कैंप जेल के रूप में अधिसूचित आईएएस क्लब में रखा जाएगा। राज्य पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री को ठहराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हेमंत सोरेन से ईडी ने बरियातू की 8.5 एकड़ विवादित जमीन के बारे में पूछताछ की है। उनकी अन्य अचल संपत्तियों, ट्रांसफर-पोस्टिंग व अवैध खनन से जुड़े सवाल भी पूछे हैं। पूर्व में अन्य आरोपितों से पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर भी हेमंत सोरेन से पूछताछ की गई है। ईडी ने हाल ही में कोर्ट में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वे पूछताछ में ईडी को सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी ने उनके विरुद्ध पर्याप्त सबूत जुटाने का दावा किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



