रांची। विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत को एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम ने डॉक्टर आफ लेटर्स की मानद उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह उपाधि उन्हें 20 फरवरी को विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में दी जायेगी। अशोक भगत को यह उपाधि सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए दी जा रही है। बताया गया है कि गरीबों और वंचितों के लिए उनकी ओर से चलाये जा रहे कई संगठनात्मक कार्यों ने लोगों का जीवन स्तर उठाने में भरसक मदद की है। पद्मश्री अशोक भगत प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और विकास भारती बिशुनपुर के संस्थापक सचिव हैं, जो झारखंड की ग्रामीण आबादी के उत्थान के लिए काम कर रहा है। 1951 में जन्मे श्री भगत बिशुनपुर, जिला, गुमला, झारखंड में पूर्ण समर्पण के साथ काम करते हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

