-पारदर्शिता के साथ और राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना हो आक्रामक कार्रवाई
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड के सबसे ज्वलंत जमीनी मुद्दे यानी जमीन घोटाले की जांच में अपना हाथ डाला है। उसे जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ-साथ दोषियों और इससे जुड़े अपराधी तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए। तिर्की ने कहा कि इडी को बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी जांच-पड़ताल करनी चाहिए।
तिर्की ने कहा कि झारखंड गठन के बाद इस प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन घोटाले ही हुए हैं। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को ही भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि जमीन के मामले में हुए सभी घोटालों की तह तक जाया जाये तो अनेक सफेदपोशों पर उसकी छाया पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सभी दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर बैठे हुए हों। कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि जमीन के मामले में इडी की कार्रवाई पूरी तरीके से निष्पक्षता के साथ होगी। उसका सकारात्मक परिणाम भी जल्द ही नजर आयेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

