Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इमरान की मार्मिक अपील, मेरी पार्टी तोड़ चुकी सरकार, अब तो चुनाव की तारीखों का ऐलान करें
    विदेश

    इमरान की मार्मिक अपील, मेरी पार्टी तोड़ चुकी सरकार, अब तो चुनाव की तारीखों का ऐलान करें

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार से मार्मिक अपील की है। इमरान ने कहा है कि सरकार उनकी पार्टी तोड़ चुकी है, अब तो चुनाव की तारीखों का एलान कर दे।

    इमरान खान मुश्किलों के दौर का सामना करने के बाद भी चुनाव कराने की मांग पर अड़े हैं। इस बीच हाल ही के दिनों में उनकी पार्टी के कई नेता उनका साथ छोड़ चुके हैं। इनमें शिरीन माजरी, फवाद चौधरी, इमरान इस्माइल, आमिर महमूद कियानी, अली जैदी, मालीका बुखारी, नादिया अजीज, तारिक महमूद अल हसन, मलिक खुर्रम अली खान और जमशेद थॉमस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दरअसल, बीती नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा को लेकर पाकिस्तानी सेना आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है। आर्मी एक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है। यही वजह है कि डरकर कई नेता इमरान का साथ छोड़ रहे हैं और पार्टी खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है।

    इमरान खान ने कहा कि जिन लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उनमें से जो दोषी हैं उन्हें जेल में रखे लेकिन बाकियों को तो रिहा कर दें, क्योंकि अधिकतर लोग हिंसा में शामिल नहीं थे। इमरान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार राजनीति और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार में बैठे लोग उनकी पार्टी, पीटीआई से इतने लोगों को तोड़ देंगे कि पार्टी चुनाव लड़ने लायक न रहे, तब तो चुनाव का ऐलान कर दें। इमरान ने सुप्रीम कोर्ट से एक कमेटी बनाकर 9 मई को भड़की हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौ मई को भड़की हिंसा उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ एक सोची समझी साजिश थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजून 2028 तक चालू होगा गोरखपुर परमाणु प्लांट
    Next Article कोपरिया स्टेशन पर हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    admin

      Related Posts

      नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन

      October 16, 2026

      मिड-एयर हाईजैक की कोशिश नाकाम: जांबाज भारतीय पायलट ने बचाई 180 जानें; डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया ‘असली हीरो’

      October 1, 2026

      “आतंकवाद पर साथी न समझे तो रिश्तों पर असर”: अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी के बीच एस. जयशंकर की दो टूक

      September 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; कई घायल, बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version