बीकानेर। मतदाता जागरूकता की सघन गतिविधियों के तहत 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इसकी शुरुआत गुरुवार को होगी। पहले दिन लोक नृत्यों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जाएगा। यह गतिविधियां जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक होंगी। इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच परिसर स्थित ओपन थियेटर में सायं 5 बजे से होगा। इसमें विभिन्न लोक कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही माने खां और दल द्वारा मतदाता जागृति से जुड़ा नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतरंगी सप्ताह के प्रत्येक कार्यक्रम की थीम, स्लोगन और लक्षित वर्ग निर्धारित की गई है। इसमें स्वीप से जुड़े इक्कीस विभागों की भागीदारी भी इनमें रहेगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन 16 नवंबर को लोक नृत्यों के माध्यम से पीवीटीजी, विमुक्त और घुमंतू वर्ग के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन का थीम का रंग वायलेट और स्लोगन ‘हम भी नाचेंगे-गायेंगे, वोट डालकर आएंगे’ रहेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

