Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजस्थान : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए मुख्यमंत्री के लिए माकन-खड़गे टटोलेंगे विधायकों के मन
    Breaking News

    राजस्थान : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए मुख्यमंत्री के लिए माकन-खड़गे टटोलेंगे विधायकों के मन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने से पहले राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस ने रविवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। नए मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी के नाम की चर्चाएं तेज हैं।

    शनिवार देर शाम कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट के जरिए इस अति अहम बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को ऑब्ज़र्वर के तौर पर नियुक्त किया है और रविवार शाम 7 बजे जयपुर के मुख्यमंत्री आवास पर वह विधायक दल की बैठक लेंगे।

    राजनीतिज्ञों का मानना है कि भले ही आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर रायशुमारी की बात कही जा रही हो लेकिन माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पार्टी आलाकमान का कोई संदेश लेकर जयपुर पहुंचेंगे और संदेश से विधायकों को अवगत करवाएंगे। इसके बाद एक सिंगल लाइन का प्रस्ताव लाकर मुख्यमंत्री चयन का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित हो सकता है। वैसे भी पार्टी के अधिकांश विधायकों का मानना है कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पार्टी आलाकमान जो फैसला लेंगे, वो उनके साथ हैं।

    जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री चयन का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव इसीलिए भी लाया जा सकता है, चूंकि अगर बैठक में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विधायकों से रायशुमारी की गई तो अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री गहलोत के खेमे के माने जाते हैं और प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष अपनी पसंद के मुख्यमंत्री का नाम का सुझाव दे सकते हैं। ऐसे में फिर सचिन पायलट के नाम पर पेंच फंस सकता है, चूंकि उनके पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन नहीं है।

    कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि जिस तरह से आनन-फानन में पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, उससे साफ है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले ही अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    इससे पहले शनिवार को दिनभर अशोक गहलोत समर्थक नेताओं ने मुख्यमंत्री का चेहरा बरकरार रखने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक जोगिंदर अवाना, सुभाष गर्ग और संयम लोढ़ा ने भी अशोक गहलोत को ही मुख्यमंत्री बरकरार रखने की मांग की थी और कहा था कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है, 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि है। गहलोत 29 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकालू लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू शर्मा गिरफ्तार
    Next Article पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव रांची होटवार जेल से बाहर
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026

      झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

      November 19, 2026

      चौपारण घाटी हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 अब भी अस्पताल में भर्ती; इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version