Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»India Vs West Indies T20: भारत ने WI के सामने 191 रन का टारगेट रखा
    क्रिकेट

    India Vs West Indies T20: भारत ने WI के सामने 191 रन का टारगेट रखा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किंग्स्टन (जमैका): भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को सबीना पार्क मैदान में खेले जा रहे एकमात्र टी20 मैच में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 191 रनों का टारगेट रखा है। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। भारत की पारी को मजबूती देने में दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, विराट कोहली और शिखर धवन ने अहम भूमिका अदा की।

    टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली (39) और शिखर धवन (23) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5.3 ओवरों में 11.63 की तेज रनगति से 64 रन जोड़े। कप्तान कोहली 22 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का लगाने के बाद केसरिक विलियम्स का शिकार हुए। धवन भी 2 गेंद बाद ही इसी ओवर में रन आउट हो पवेलियन लौटे। उन्होंने 12 गेंदों में 5 बाउंड्री हासिल की। इसके बाद दिनेश कार्तिक (48) और ऋषभ पंत (38) ने मोर्चा संभाला और 8.74 की औसत से 86 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर अग्रसर किया।

    29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर आतिशी अंदाज में खेल रहे कार्तिक 16वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्लन सैमुअल्स का शिकार हुए। सैमुअल्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। ठीक 6 गेंद बाद महेंद्र सिंह धोनी (2) भी चलते बने। केदार जाधव (4) भी कुछ खास नहीं कर सके। 16वें, 17वें और 18वें, इन तीन ओवरों में भारत ने 24 रन जोड़े और 4 विकेट गंवाए। रवींद्र जडेजा ने 8 गेंदों में 13 और रविचंद्रन अश्विन ने 7 गेंदों में 11 रन बनाकर भारत को 190 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा और अश्विन ने मिलकर आखिरी के 12 गेंदों में 26 रन बटोरे और नॉटआउट लौटे। वेस्टइंडीज की तरफ से टेलर और विलियम्स ने 2-2 जबकि सैम्युअल्स ने एक विकेट लिया। भारत का एक खिलाड़ी रनआउट हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो देशों के दौरे के बाद स्वदेश लौटे पीएम नरेन्द्र मोदी
    Next Article अपने सबसे बड़े गढ़ में साफ हुआ इस्लामिक स्टेट, इराकी सेना ने जीता मोसुल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

    October 3, 2026

    ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

    October 2, 2026

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद, उंगली की चोट बनी वजह

    July 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
    • रौशन रोही और निशा दूबे के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर पथराव; 5 लोग हिरासत में
    • फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमले के विरोध में निकला मौन जुलूस, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version