Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने गवायी सीरीज, ऑस्ट्रेलिया 35 रन से जीता
    Breaking News

    भारत ने गवायी सीरीज, ऑस्ट्रेलिया 35 रन से जीता

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच वनडे की सीरीज में 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एरॉन फिंच की कप्तानी में पहली सीरीज अपने नाम कर ली। फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की यह चौथी सीरीज थी। वहीं, कोहली की अगुआई में टीम इंडिया पहली बार वनडे सीरीज हारी है। इससे पहले टीम इंडिया उनकी कप्तानी में पांच वनडे सीरीज खेली थी, सभी में जीत हासिल की थी।
    भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल बाद घर में सीरीज हारी है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में छह वनडे की सीरीज में भारत को 4-2 से हराया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 182 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली। पहली बार वह 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज जीत पाई है। साथ ही भारतीय टीम पहली बार 2-0 से बढ़त लेने के बाद सीरीज हारी है।

    उस्मान ख्वाजा का शतक, जम्पा ने तीन विकेट लिए
    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 272 रन बनाए। उसके लिए उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 100 रन बनाए। उनके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 273 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 10 विकेट पर 237 रन ही बना सकी। उसके लिए रोहित शर्मा ने 46, भुवनेश्वर कुमार ने 46 और केदार जाधव ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने तीन विकेट लिए।

    रोहित वनडे में 8 हजार रन बनाने वाले 9वें भारतीय
    रोहित ने इस पारी में 46वां रन बनाते ही वनडे में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिया। वे ऐसा करने वाले भारत के 9वें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर (18426), सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), विराट कोहली (10843), महेंद्र सिंह धोनी (10500), मोहम्मद अजहररूद्दीन (9378), युवराज सिंह (8701) और वीरेंद्र सहवाग (8273) हैं। रोहित ने आठ हजार रन पूरे करने के लिए 200 पारियां खेली। वे सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय हैं। सौरव गांगुली ने भी 200 पारियां ली थी। जबकि, विराट कोहली ने सबसे कम 175 पारियां खेली थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान बंद, उड़ानों पर असर
    Next Article दिल्ली में रघुवर दास के बेटे की शादी का रिसेप्शन
    azad sipahi

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version