रांची। झारखंड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की निदेशक गरिमा सिंह ने घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों की कार्यावधि विस्तार का निर्देश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेजों के स्नातकोत्तर में पढ़ा रहे घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों की कार्य अवधि का विस्तार किया जाए। इसके लिए झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालयों में दो मार्च 2017 को घंटी आधारित शिक्षकों की बहाली की गई थी। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को 31 मार्च 2023 तक के लिए कार्यावधि विस्तार किया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



