Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ईरान-इजराइल संघर्ष से अमेरिका को दूर रहने की चेतावनी देकर ईरान ने हमले का किया बचाव, दुनिया के देशों की संयम बरतने की अपील
    दुनिया

    ईरान-इजराइल संघर्ष से अमेरिका को दूर रहने की चेतावनी देकर ईरान ने हमले का किया बचाव, दुनिया के देशों की संयम बरतने की अपील

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इजराइल- हमास संघर्ष के बीच इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष का नया मोर्चा खुलने से पूरी दुनिया आशंकाओं से घिर गई है। रविवार सुबह ईरान ने जिस तरह इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए, उसकी अमेरिका और पश्चिमी देशों ने कड़ी निंदा की। भारत सहित ज्यादातर देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील करते हुए कूटनीति रास्ते आजमाने पर जोर दिया। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने रविवार शाम इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक बुलाई है।

    हमले का बचाव, अमेरिका को चेतावनी

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक से पूर्व ईरान की तरफ से अमेरिका को इस संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ईरान ने इजराइल को दोबारा धमकी दी है कि अगर उसकी तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई तो उसका बुरा अंजाम होगा। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थाई मिशन ने कहा, “यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के आधार पर दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई की गई थी। मामला अब खत्म समझा जा सकता है।” हालांकि चेतावनी दी गई है कि अगर इजराइल ने एक और गलती की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। यह संघर्ष ईरान और इजराइल के बीच है, अमेरिका को इससे दूर रहना चाहिए।

    किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयारः नेतन्याहू

    ईरान के हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि “इजराइल की तरफ से वर्षों से ईरान के सीधे हमले की तैयारी की जा रही है। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं और हम किसी भी हमले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इजराइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) एक मजबूत बल है।” उन्होने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित उन देशों की सराहना की जो उनके समर्थन में खड़े हैं।

    इजराइल की रक्षा को प्रतिबद्धः अमेरिका

    इजराइल के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता दिखाते हुए अमेरिका ने कहा कि इजराइल की रक्षा हमारी प्रतिबद्धता है और अमेरिकी बलों ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराया। क्षेत्र में अमेरिकी बल इजराइल को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

    जबकि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ जवाबी हमले में ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च करने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से चीन बेहद चिंतित है। मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट बयान में कहा गया है कि चीन संबंधित पक्षों से शांत रहने और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतने का आह्वान करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबेडकर ने शोषित समाज को मुख्य धारा से जोड़ा: ब्रजमोहन
    Next Article ईरान का इजराइल पर मिसाइल व ड्रोन से हमला, नेतन्याहू ने कहा- हर स्थिति को तैयार, सुरक्षा परिषद् ने बुलाई आपात बैठक
    admin

      Related Posts

      अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव

      August 31, 2026

      टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है

      August 31, 2026

      PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version