Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजराइली सेना अब हमास के अभेद्य दुर्ग पर चढ़ाई को तैयार
    Breaking News

    इजराइली सेना अब हमास के अभेद्य दुर्ग पर चढ़ाई को तैयार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव/यरुशलम। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए बर्बर हमले के बाद समूची गाजा पट्टी आग का गोला बन गई है। इजराइल की थल सेना अत्याधुनिक टैंकों के साथ उत्तरी गाजा में घुस चुकी है। वायु सेना लगातार रॉकेट और मिसाइल दाग रही है। इजराइली सैनिकों ने कुछ स्थानों पर अपने देश का झंडा फहराया है। इस बीच इजराइल ने उत्तरी गाजा के नागरिकों से फौरन दक्षिणी गाजा चले जाने को कहा है। साथ ही इजराइल गाजा पट्टी के सबसे बड़े अल शिफा अस्पताल के नीचे मौजूद हमास के अभेद्य दुर्ग को कभी भी निशाना बना सकता है। गाजा पट्टी पर जंग का आज तेईसवां दिन है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि जंग के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इजराइली सेना गाजा में घुसकर हमले कर रही है। यह इजराइल की आजादी की दूसरी लड़ाई है। इजराइलियों को लंबे और कठिन दौर से गुजरने के लिए तैयार रहना होगा। इस युद्ध में इजराइल का मकसद साफ है। इजराइल, हमास को खत्म कर बंधकों को वापस लाएगा। हमास हमले से बचने के लिए आम लोगों को ढाल बना रहा है। मानवता और अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हमास को जड़ से मिटाना जरूरी है।

    युद्ध के तेईसवें दिन इजराइल सुरक्षा फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि हमास के आतंकियों के ठिकानों को चुन-चुन कर तबाह किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों के परिजनों से मुलाकात की है। हमास की कैद में 229 नागरिक हैं। इनको हमास ने सुरंगों में कैद कर रखा है। हमास ने गाजा के सबसे बड़े अल शिफा अस्पताल के नीचे अपना अभेद्य किला बना रखा है। यहां सुरंगें हैं। यहां हजारों आतंकवादी भी छुपे हुए हैं। इजराइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा है कि उत्तरी गाजा में रहने वाले लोग फौरन दक्षिण में सुरक्षित क्षेत्रों में चले जाएं। वहां उनके लिए दवा, पानी और भोजन की व्यवस्था की गई है। इजराइल की लड़ाई नागरिकों से नहीं, सिर्फ हमास से है।

    इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में इंटरनेट और मोबाइल सेवा में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इजराइली सैनिकों ने उत्तरी गाजा में एक इजरायली झंडा फहराया है। साथ ही 401वीं ब्रिगेड की 52वीं बटालियन के सैनिकों ने गाजा के मध्य में समुद्र तट के किनारे इजराइल का झंडा फहराया। हमास संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि युद्ध में मरने वालों की संख्या 8,000 से अधिक हो गई है

    कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सऊदी अरब के रक्षामंत्री खालिद बिन सलमान अल सऊद के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस जाने की उम्मीद है। इस घटनाक्रम के बीच इजराइल ने तुर्किये से अपने सभी राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है। इजराइल की यह प्रतिक्रिया तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बयान के बाद आई है। एर्दोगन ने शनिवार को इस्तांबुल में फिलिस्तीन समर्थक रैली में कहा था कि वह इजराइल को युद्ध अपराधी घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम पर इजरायल के हमले को रोकने में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।

    इस बीच हमास ने कहा है कि वह अपहृत बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए इजरायल को अपने कब्जे में लिए गए सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंकल्प यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से झामुमो हताश और निराश : प्रदीप वर्मा
    Next Article इजराइल के कई शहरों में दागे गए रॉकेट, बजे सायरन
    azad sipahi

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार

      November 16, 2026

      इजराइल की संसद में बड़ा उलटफेर, अरब नेता अहमद तिबी बने ‘नेसेट’ के डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version