Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गाजा में पूरी रात गरजे इजराइली टैंक और लड़ाकू विमान, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा बाधित
    Breaking News

    गाजा में पूरी रात गरजे इजराइली टैंक और लड़ाकू विमान, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा बाधित

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -फिलिस्तीन का कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास घुटनों पर आया, कहा- हमला रोको, सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा

    तेल अवीव/यरुशलम/वाशिंगटन। इजराइल के आक्रामक रुख से फिलिस्तीन का कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास गाजा पर हो रही बमबारी से घुटनों पर आ गया है। वह इजराइल से हमला रोकने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। वादा कर रहा है कि वह सभी बंधकों को रिहा कर देगा। इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी पर सारी रात जमीन और आसमान से शक्तिशाली हमले किए हैं। गाजा पट्टी इस महीने की सात तारीख से युद्ध की विभीषिका में झुलस रही है। यह लड़ाई हमास के बर्बर आक्रमण के बाद शुरू हुई है। इस बीच इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा बाधित होने से गाजा में रहने वालों का संपर्क बाहरी दुनिया से टूट गया है। इस युद्ध के दौरान अब तक गाजा में 7,326 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3,038 बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    इजराइली सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना और थल सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। गाजा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। दो प्रमुख फिलिस्तीनी मोबाइल नेटवर्क जव्वाल और पालटेल ने भी कहा है कि नए हमलों के बाद उनकी फोन लाइनें और इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई हैं। गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,326 हो गई है, जिसमें 3,038 बच्चे भी शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजराइली सेना ने शाम होते ही गाजा में बम बरसाने शुरू कर दिए। शनिवार तड़के तक गाजा में शोले भड़कते रहे। इस सबके बीच हमास ने कहा है कि उसके लड़ाके अलग-अलग क्षेत्रों में इजराइली सैनिकों का मुकाबला कर रहे हैं।

    इजराइल की थल सेना के तेवर से अमेरिका की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों को डर सता रहा है कि जमीनी हमले के कारण बंधकों की रिहाई पर जारी बातचीत पटरी से उतर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा है कि इंटरनेट और मोबाइल फोन सुविधा बंद हो जाने से संस्थान अपने कर्मियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रहा है।

    इजराइली सेना ने कहा है कि गाजा में छह और आतंकी कमांडरों को मार गिराया गया है। इनमें हमास के पांच और फिलिस्तीनी इस्लामी जिहाद का एक कमांडर है। एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अपने कई कमांडरों के मारे जाने और ठिकाने ध्वस्त होने से घबराए हमास ने कहा कि अगर हमले बंद हों तो वह बंधकों को छोड़ सकता है। हालांकि, इजराइल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उसके जमीनी हमले लगातार जारी हैं। उसने 24 घंटे में गाजा में छापामार कार्रवाई भी की है। वेस्ट बैंक में हमास आतंकियों समेत 36 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।

    इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि सीरिया में हाल के अमेरिकी हमलों ने ईरान से जुड़े मिलिशिया की गोला-बारूद आपूर्ति को कम करने की कोशिश की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हमास का हमला 2018 पिट्सबर्ग सिनेगॉग नरसंहार के ‘घाव को गहरा’ कर रहा है। अमेरिका अधिकारियों ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि इजराइल ने जमीनी लड़ाई के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। उधर, न्यूयॉर्क में इजराइल-हमास के बीच युद्ध विराम की मांग को लेकर ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर यहूदी वॉयस फॉर पीस के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इन सभी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद
    Next Article भारत ने इतिहास रचा, एशियाई पैरा खेलों में पूरे किये 100 पदक, पीएम ने दी बधाई
    azad sipahi

      Related Posts

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026

      नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल

      November 3, 2026

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version