Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजराइल का वेस्ट बैंक पर हवाई हमला,मस्जिद में छुपे आतंकवादियों को बनाया निशाना
    Breaking News

    इजराइल का वेस्ट बैंक पर हवाई हमला,मस्जिद में छुपे आतंकवादियों को बनाया निशाना

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम/तेल अवीव/बेरूत। इजराइल ने हमास के छेड़े गए युद्ध के 16वें दिन आज (रविवार) तड़के वेस्ट बैंक में हवाई हमला कर जेनिन क्षेत्र में स्थित अल-अंसार मस्जिद पर बम बरसाए। इस मस्जिद में बड़ी संख्या में आतंकवादी छुपे थे। इन हमलों से प्रशासनिक राजधानी रामल्ला दहल गई। इस लड़ाई में हमास का साथ दे रहा आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह भी लगातार आक्रामक रुख अपना रहा है। हिजबुल्लाह ने इजराइल को धमकी दी है। उसने कहा है कि इजराइल ने हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई छेड़ी तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। उधर, इसकी परवाह न करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प दुहराया है। इस लड़ाई में हमास को पस्त कर रही इजराइल की सेना ने रातभर गाजा में कई स्थानों पर भारी बमबारी की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    इजराइली सुरक्षा बलों ने कहा है कि अल-अंसार मस्जिद का प्रयोग हमास कमांड सेंटर के रूप में कर रहा था। यहां आतंकवादियों को इस्लामिक जिहाद की कसम खिलाई जाती थी। उसे यह खुफिया इनपुट शनिवार को मिला था। इसके बाद यहां हवाई हमला करने की रणनीति तय की गई। इजराइल की सेना का दावा है कि उसके हमले में हमास को भारी क्षति हुई है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया को संकेत दिया है कि हवाई और अपेक्षित जमीनी हमले में कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। इस सबके बीच इजराइल के लड़ाकू विमान दुश्मन के ठिकानों पर कहर बरपा रहे हैं। समूची गाजा पट्टी में चुन-चुन कर हमास के आतंकी ठिकानों को माटी में मिलाया जा रहा है। बहुमंजिला इमारतों में संचालित हमास के कमांड सेंटर्स और युद्धक केंद्रों पर लगातार रॉकेट और मिसाइलें कहर बरपा रही हैं। फिलिस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि इजराइली विमानों के हमले में कम से कम 50 नागरिक मारे गए हैं।

    इजराइल के हमास पर जारी ताबड़तोड़ हमले से लेबनान का आतंकी समूह हिजबुल्लाह बौखला गया है। उसने इजराइल को धमकी भी दी है। हिजबुल्लाह ने कहा कि शनिवार को इजराइल ने उसके चार लड़ाके मार गिराए हैं। अब तक सीमांत क्षेत्र में उसके 17 लोग मारे गए हैं। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इजराइली सेना को भी जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है।

    बेरूत में ईरान समर्थित लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के उप प्रमुख शेख नईम कासेम ने कहा है कि लेबनान पूरे दिल से इस लड़ाई में हमास के साथ है। अगर इजराइली सेना ने गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई छेड़ी तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। कासेम ने कहा है कि दो हफ्तों से हिजबुल्लाह के लड़ाके इजराइली सेना को पस्त कर रहे हैं। शेख नईम ने कहा है कि इजराइल को 2006 की लड़ाई याद रखनी चाहिए। उसके हजारों लड़ाके इजराइल से युद्ध के लिए फिर तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाशी विश्वनाथ धाम में राम की शक्ति पूजा का हुआ मंचन,लगा जयश्री राम का नारा
    Next Article मुख्यमंत्री शिवराज ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
    azad sipahi

      Related Posts

      बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी

      October 30, 2026

      इजरायल चुनाव: नेतन्याहू और विपक्ष में कांटे की टक्कर, एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं

      October 28, 2026

      ट्रंप की ईरान को चेतावनी: समझौता नहीं हुआ तो फिर हो सकता है सैन्य हमला

      October 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी
      • JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग
      • CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
      • IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version