आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि निर्मल दा के विचार, मूल्य और आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी है। धरती पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। महतो रविवार को निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा है निर्मल दा का जीवन अलग राज्य की खातिर समर्पित था। झारखंड आंदोलन की अलख जलाये रखने और शोषण विहीन समाज के निर्माण में निर्मल दा ने जो भूमिका अदा की, वह कभी भूला नहीं जा सकता। निर्मल दा के सपने के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण के लिए आजसू पार्टी की प्रतिबद्धता सदैव कायम रहेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

