रांची : नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में 108 करोड़ की लागत से नया झारखंड भवन बन कर तैयार है. इंटीरियर और फिनिशिंग का काम हो चुका है. सजावट और लाइटिंग का काम चल रहा. पहले इस भवन के उदघाटन के लिए 15 नवंबर की तिथि रखी गयी थी. कुछ कार्यों को देखते हुए इसका उदघाटन इस माह के अंत तक होने की उम्मीद है. हालांकि पहले इसे मार्च तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन डिजाइन में बदलाव होने के कारण इसमें देरी हुई.इस भवन का निर्माण भारत सरकार के सभी मुख्य कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, निर्माण भवन से दूरी मात्र चार से पांच किमी है. कनॉट प्लेस मात्र एक किमी की दूरी पर है. वहीं नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन दो किमी और दिल्ली एयरपोर्ट (टर्मिनल तीन) की दूरी 18 किमी है.
बनाया गया है सुविधा युक्त आधुनिक भवन
नया झारखंड भवन प्रथम श्रेणी के गेस्ट हाउस की तरह सुसज्जित है. इसमें दो बेसमेंट और आठ फ्लोर हैं. बेसमेंट में करीब 102 कार पार्किंग की व्यवस्था है. ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन, लॉबी, 120 लोगों की क्षमता का डाइनिंग हॉल और जिम है. पहले तल्ले पर मुख्यमंत्री और स्थानिक आयुक्त के कार्यालय कक्ष के साथ 90 सीटों का कांफ्रेंस हॉल है. दूसरे, तीसरे और चौथे तल्ले पर 45 गेस्ट रूम की व्यवस्था है. पांचवें व छठे तल्ले पर आठ-आठ यानी कुल 16 वीआइपी सूइट हैं. सातवें तल्ले पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सूइट होंगे. साथ ही दो वीवीआइपी सूइट रूम होंगे. भवन पूरी तरह वातानुकूलित होगा. अपर बेसमेंट से लोअर बेसमेंट में कार ले जाने के लिए कार लिफ्ट लगायी गयी है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



