रांची : झारखंड में कोरोना के पैर पसारने से हर तरफ डर का मौहाल बना हुआ है। और यही कारण है कि रांची की सबसे बड़ी दवा दुकान आजाद फार्मा को बंद कर दिया गया है. आपको बता दे कि झारखंड की राजधानी में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस दुकान को बंद करना पड़ा है. इसका कारण यह है कि दवा दुकान का मालिक उसी बिल्डिंग में रहता है जहाँ 15 अप्रैल, 2020 को हिंदपीढ़ी में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था.और साथ ही दवा दुकान में काम करने वाले लोग सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं. इसलिए दुकान के मालिक ने कहा है कि कोरोना जांच में यदि ये निगेटिव पाये जाते हैं और प्रशासन दुकान खोलने की अनुमति देता है, तभी वह दुकान खोलेंगे. अन्यथा 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन में भी रहने के लिए तैयार हैं. झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक और मरीज मिलने के साथ पूरे प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है. सबसे बड़ी बात है कि सिर्फ हिंदपीढ़ी में ही कोरोना वायरस से संक्रमित 14 मरीज मिले हैं. इस तरह हिंदपीढ़ी झारखंड का पहला हॉटस्पॉट बन चुका है. इस महामारी से निबटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन से मदद मांगी है.झारखंड में राँची और बोकारो को हॉटस्पॉट बनाया है क्योंकि इस दो जगहों से मरीज़ ज्यादा मिल रहे है। दूसरी ओर, झारखण्ड में अलग अलग जगहों पर आजकल थाना प्रभारियो की पदस्थापना भी की जा रही है. आपको बता दे कि राजधानी रांची के 3 थाना प्रभारियों का पदस्थापन हुआ है, जिसमें हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज की जगह ज्ञान रंजन सिंह हिन्दपीढ़ी के नए थाना प्रभारी बने है. वहीं जॉन मुर्मू सुखदेव नगर के थाना प्रभारी बनाये गए हैं. अशोक कुमार मंडल कोतवाली यातायात थाना प्रभारी और संजय कुमार का पुलिस केंद्र में पदस्थापन हुआ है. आपको बता दे कि इस से पूर्व जमशेदपुर में भी कदमा थाना प्रभारी राजीव सिंह की तबादला हो चुकी है. राजीव सिंह की तबादला गढ़वा में की गयी है. और कदमा थाना के नए थाना प्रभारी रंजीत कुमार को बनाया गया है. वैसे कदमा थाना का इतिहास रहा है कि यहाँ के प्रभारी अक्सर हटाये जाते रहे है. राजीव कुमार से पहले कदमा थाना के प्रभारी जितेन्द्र कुमार ,लालन सिंह , आर डी सिंह समेत अन्य थाना प्रभारियो को भी सस्पेंड किया जाता रहा है
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



