Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड को मिले ढाई सौ करोड़, तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय
    Jharkhand Top News

    झारखंड को मिले ढाई सौ करोड़, तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 1, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के लिए वाकई संतोष देनेवाली बात है। अपने कार्यकाल के सात महीने में ही इसने राज्य के उस हक को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। झारखंड को पहली बार कोयला खनन के लिए उपयोग की जानेवाली सरकारी जमीन के इस्तेमाल के बदले कोल इंडिया ने ढाई सौ करोड़ रुपये दिये हैं और बाकी रकम के जल्द भुगतान का भरोसा दिया है। एक तरफ यह जहां हेमंत सोरेन सरकारी की कामयाबी है, वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शानदार पहल भी है, क्योंकि कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के बाद से आज तक केंद्र की किसी भी सरकार ने किसी राज्य के जायज दावे को स्वीकार करते हुए इतना त्वरित फैसला नहीं किया था। इस लिहाज से केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का झारखंड दौरा कामयाबी के नया कीर्तिमान बना गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ अपनी मुलाकात के बाद उन्होंने जिस विश्वास के साथ कोयला से जुड़े हर मुद्दे के सुलझ जाने का एलान किया, वह सचमुच बहुत सुकून देनेवाला था। इसके साथ ही यह घटना भारतीय राजनीति और इसकी संघीय शासन प्रणाली के एक सुनहरे अध्याय के रूप में हमेशा याद रखी जायेगी, क्योंकि इसमें किसी की पराजय नहीं हुई, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच परस्पर सहयोग की अवधारणा मजबूत हुई। इस घटना ने यह भी साबित किया कि दो विरोधी विचारधाराओं वाले दलों की सरकारें भी बातचीत के जरिये समाधान के बिंदु तक पहुंच सकती हैं और वह एक ऐसा बिंदु होगा, जहां केवल जन कल्याण की ही भावना होगी, कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं होगा। इस बड़े घटनाक्रम का विश्लेषण करती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    30 जुलाई की सुबह, जब केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रांची पहुंचे, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह झारखंड का हक देने आये हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी यह एहसास नहीं था कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान वह भारतीय राजनीति और संघीय शासन व्यवस्था के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के सन्नाटे भरे गलियारे में मौजूद अधिकारियों ने भी नहीं सोचा था कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कोयला क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की और इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन को ढाई सौ करोड़ रुपये का चेक सौंप दिया। यह रकम झारखंड के उस दावे का हिस्सा थी, जो हेमंत सोरेन पिछले छह महीने से कर रहे थे। रकम मिलने के बाद हेमंत ने साफ कर दिया कि वह झारखंड का पूरा बकाया, जो करीब 65 हजार करोड़ होता है, वसूल करने के बाद ही चैन से बैठेंगे।
    हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दिसंबर में जब सरकार बनी और उसे विरासत में खाली खजाना मिला, तब से लगातार इस बात के प्रयास हो रहे हैं कि झारखंड की बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अतिरिक्त आय के साधन जुटाये जायें। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने केंद्र के सामने राज्य में सरकारी और गैर-मजरुआ जमीन पर हो रहे कोयला खनन के एवज में मुआवजा देने की मांग रखी। झारखंड सरकार का तर्क था कि रैयती जमीन के अधिग्रहण के बदले कोल इंडिया जो मुआवजा देता है, वह रैयतों का अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार की जो जमीन कोयला खनन के लिए ली जाती है, उसके मुआवजे से राज्य को क्यों वंचित रखा गया है। झारखंड सरकार ने केंद्र के सामने इस मद में 18 सौ करोड़ रुपये की दावेदारी प्रस्तुत की। उस समय हेमंत सोरेन सरकार के इस दावे पर नाक-भौं सिकोड़े गये थे, कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया गया और इसे अनुचित करार दिया गया था। लेकिन हेमंत सोरेन अपनी दावेदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे।
    जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोयला खनन को निजी क्षेत्रों के लिए खोलने का एलान किया, तब झारखंड सरकार ने इसका समर्थन करते हुए नीलामी प्रक्रिया को कुछ दिन तक रोकने का आग्रह किया। इस आग्रह पर ध्यान नहीं दिया गया, तब झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट में चली गयी। इसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव के रूप में देखा गया। लेकिन 30 जुलाई को केंद्र सरकार ने इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिये निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री को झारखंड भेजा। केंद्र सरकार ने झारखंड के दावे के पीछे दी गयी दलीलों को ध्यान से परखा और उसे पता चल गया कि यह दावा पूरी तरह उचित है। इसलिए मोदी सरकार ने झारखंड को तत्काल ढाई सौ करोड़ रुपये देने का फैसला किया।
    मोदी सरकार की यह पहल इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि आज से पहले किसी भी सरकार ने किसी भी राज्य के किसी भी दावे को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं दिखायी थी। चाहे विशेष पैकेज हो या प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान, राज्यों के दावों को केंद्र में हमेशा संदेह की नजरों से देखे जाने की परंपरा रही है। यह स्थिति उस समय और गंभीर हो जाती है, जब केंद्र और राज्य में अलग-अलग दलों की सरकार हो। ऐसा राजनीतिक वजहों से होता रहा है और इसे अब स्वाभाविक मान लिया गया है। लेकिन यह पहला अवसर है, जब दो परस्पर विरोधी विचारधाराओं वाले दलों की सरकारों के बीच इतने सकारात्मक तरीके से बातचीत हुई और केंद्र ने राज्य सरकार के दावे को मंजूर किया। बहरहाल झारखंड को उसका वाजिब अधिकार देकर केंद्र ने अपना रास्ता भी आसान बना लिया है। कमर्शियल माइनिंग का जो मुद्दा झारखंड के विरोध के कारण पेचीदा बनता जा रहा था, अब लगभग सुलझता नजर आ रहा है। केंद्र और झारखंड सरकार के बीच हुई इस बातचीत ने जहां हेमंत सोरेन को राजनीतिक रूप से और मजबूत बना दिया है, वहीं भाजपा को भी खूब सराहना मिल रही है। जाहिर है आनेवाले दिनों में इस बातचीत को दोनों ही पक्ष भुनाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन इसमें याद रखनेवाली बात यही है कि यह न किसी की जीत है और न किसी की हार। यह सिर्फ और सिर्फ झारखंड, इसके सवा तीन करोड़ लोगों और वृहत अर्थोंे में भारत की शालीन राजनीतिक व्यवस्था की जीत है, जहां लोक कल्याण को तमाम राजनीतिक मुद्दों से अधिक महत्व दिया जाता है।

    Jai Jai Jai Jai Jai Jai Jai Jai Jharkhand gets two hundred and fifty million
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल सरकार को तगड़ा झटका
    Next Article स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक को देश कर रहा नमन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version