Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कमलनाथ चुनावी हिन्दु हैं, तुष्टिकरण ही कांग्रेस राजनीति का आधारः केन्द्रीय मंत्री पटेल
    राज्य

    कमलनाथ चुनावी हिन्दु हैं, तुष्टिकरण ही कांग्रेस राजनीति का आधारः केन्द्रीय मंत्री पटेल

    adminBy adminOctober 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रामभक्तों पर जब गोलियां चल रही थीं तब कहां थे कमलनाथ, 22 जनवरी इस सदी का सबसे शुभ दिन होगाः पटेल

    सागर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जब रामभक्तों के सीनों को गोलियां छलनी कर रही थीं, तब कमलनाथ कहां थे। उस समय उन्हें हिन्दुत्व और सनातन की रक्षा का विचार नहीं आया। हकीकत यह है कि कमलनाथ चुनावी हिन्दू हैं। तुष्टिकरण ही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। इस समय पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जप रही है, यह कांग्रेस की असली मुश्किल है। साढ़े चार सौ साल के अथक संघर्ष और चार लाख शहादतों के बाद आज सुखद संयोग आया है कि हम सब अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के गौरवशाली क्षणों को देख सकेंगे। 22 जनवरी 2024 इस सदी का सबसे शुभ दिन होगा, जब अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम लला विराजमान होंगे।

    केंद्रीय मंत्री पटेल गुरुवार को सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप लारिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रायसेन जिले के उदयपुरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में भी रोड शो सभा को संबोधित किया। उन्होंने सागर जिले के देवरी में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा की।

    लालच देना भाजपा का स्वभाव नहीं
    केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लालच देना भाजपा का स्वभाव कभी नहीं रहा। 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने साढ़े तीन करोड़ कच्ची छतों के नीचे रहने वाले लोगों को पक्का मकान दिया। जब उन्होंने पीएम आवास योजना शुरू की तो ये सकारात्क परिणाम सामने आए। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जीतने के लिए कभी जनता को लालच नहीं दिया, बल्कि सरकारें बनने के बाद जनता के कल्याण के कार्य किए हैं। मोदी ने साढ़े 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराकर महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। मोदी ने 9 करोड़ 60 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए हैं, इसका जिक्र भी उन्होंने चुनाव जीतने के पूर्व कभी नहीं किया था।

    लालच देना कांग्रेस की फितरत
    उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने भी चुनाव जीतने के लिये कभी घोषणाओं की तिकड़मबाजी नहीं अपनाई। ये केवल कांग्रेस की फितरत है। जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान की कन्या पूजन की परंपरा को नौटंकी कहा है, वो शर्मनाक है। नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह की सोच में बदलाव नहीं आया, ये विचारणीय प्रश्न है। कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा का स्याह पहलू यह भी है कि दो सौ से ज्यादा किसानों ने आत्मदाह कर लिया और कमलनाथ के मुख पर दुःख का चिन्ह तक दिखाई नहीं देता।

    खैरात नहीं सम्मान है लाड़ली बहना योजना
    केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की जो राशि आपके खाते में आ रही है, वो खैरात नहीं है, बल्कि भाजपा का आपके प्रति सम्मान है, जिसे आप स्वीकार करें। कांग्रेस आपके सम्मान का अपमान कर रही है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। भाजपा का विचार सिर्फ विकास नहीं है, बल्कि विरासत के संरक्षण को साथ लेकर चलने के लिये भी भाजपा संकल्पित है। आमसभा में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक व मातृशक्ति की उपस्थिति रहीं।

    कमलनाथ स्पष्ट करें, वे राम को क्या मानते हैं
    रायसेन जिले के उदयपुरा में पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र शिवाजी पटेल के समर्थन में रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि कमलनाथ स्पष्ट करें कि वे राम को क्या मानते हैं। क्योंकि उनकी पार्टी कांग्रेस ने तो राम और रामसेतु दोनों के अस्तित्व को नकार चुकी है। समय बदला और देश के लाड़ले सपूत नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। जिसका परिणाम सबके सामने है कि अगली 22 जनवरी को राममंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। यह जनता के एक वोट की ताकत का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि वोट देने के पहले विचार, विकास और व्यक्ति पर चिंतन-मनन करना अति आवश्यक है। झूठ, लालच और भ्रम में आने के बजाए सत्य, निष्ठा और नीयत पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।

    भाजपा के पास प्रमाणित विकास, कांग्रेस सिर्फ हवाहवाई
    पटेल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकार के पास प्रमाणित विकास है, जबकि कांग्रेस के हवा हवाई बातें हैं और कुछ नहीं। वे जाति और संस्कृति के अपमान की तुष्टिकरण की राजनीति में उलझकर वोट हथियाना चाहते हैं। कांग्रेस की मंशा स्पष्ट है, जो सबको दिख रही है। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पीएम आवास योजनाएं महज योजनाएं या घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि जमीनी तौर पर इनसे अंतिम व्यक्ति लाभांवित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने धनबाद की संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री को खूब सराहा और मुख्यमंत्री को जमकर कोसा
    Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान बोले- भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है ईडी
    admin

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता

      November 20, 2026

      गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version