Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेशनल शूटर कोनिका की मौत से कोयलांचल स्तब्ध, जांच की मांग
    Breaking News

    नेशनल शूटर कोनिका की मौत से कोयलांचल स्तब्ध, जांच की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। नेशनल शूटर कोनिका लायक की रहस्यमय परिस्थितियों में कोलकाता में मौत हो गई। कोनिका की मौत की खबर से पूरा कोयलांचल स्तब्ध है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि कोनिका अब इस दुनिया में नहीं रही। धनबाद के धनसारी स्थित उनके आवास में ताला लगा हुआ है। उनके माता-पिता और परिजन कोलकाता चले गए हैं। पूरा मोहल्ला गमगीन है।

    फिलहाल कोनिका के घर पर ताला लगा हुआ है। कई पड़ोसी उनके घर के बाहर गमगीन होकर खड़े दिखे। पड़ोसी प्रभात सुरोलिया ने बताया कि कोनिका जैसी हिम्मत वाली लड़की आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वह बिल्कुल ही निडर और साहसी लड़की थी। उसका मात्र एक ही सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना था और अपने कोयलांचल के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करना था।

    कोनिका एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की थी, जो गोविंदपुर प्रखंड के नगरकीयारी गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में कोनिका का परिवार धनबाद जिले के धनसार स्थित अनुग्रह नगर में रहते हैं। गांव से शहर आकर कोनिका ने झारखंड के लिए कई गोल्ड जीता था। कोनिका ने साल 2014 से निशानेबाजी की शुरुआत की थी। उन्होंने बस्ताकोला में शूटिंग की प्रैक्टिस से अपनी जिंदगी की शुरुआत किया था।

    मध्यम वर्ग से आने वाली कोनिका धनबाद के धनसार में परिवार के साथ रहकर दोस्तों से राइफल उधार में लेकर शूटिंग की तैयारी कर रही थीं। कठिन परिश्रम की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर कोनिका का चयन हो गया था लेकिन उनके पास राइफल नहीं था। धनबाद के लोगों ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई गणमान्य लोगों ने भी कोनिका को मदद पहुंचाई थी। वहीं, 24 जून को अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें जर्मन राइफल भिजवाया था। इसके बाद वो काफी खुश थीं। कोनिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराना चाहती थी। कोनिका की शादी भी तय हो गई थी और फरवरी में उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी। वर्तमान में कोनिका कोलकाता के बाली में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। तीन दिन पहले ही उसकी मां कोलकाता में उससे मुलाकात कर वापस धनबाद लौटी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने ‘स्वर्णिम विजय दिवस’ पर 1971 के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी
    Next Article विधायक विनोद सिंह ने ब्लड प्रोसेसिंग शुल्क के खिलाफ सदन के बाहर दिया धरना
    azad sipahi

      Related Posts

      एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

      September 1, 2026

      बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम

      September 1, 2026

      जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version