धनबाद। झारखंड सरकार निबंधन विभाग ने जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दी है। यह जानकारी मंगलवार को जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने पत्रकारों को दी। मान्यता मिलने के बाद कुंती गुट खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने जनता मजदूर संघ बच्चा सिंह गुट के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब कोई जानता मजदूर संघ के नाम का दुरुपयोग करेगा तो वह जेल जाएगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के निबंधन विभाग ने उन्हें मान्यता दी है। इसलिए अब कुंती गुट और बच्चा गुट नहीं चलेगा। अब सिर्फ जनता मजदूर संघ है। इसके नाम, लोगो और पैड का इस्तेमाल करने पर बच्चा सिंह और उनके लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के जमाने में पंजीकृत मजदूर संघों के निबंधन के लिए झारखंड सरकार ने 31 अक्टूबर, 2019 तक का समय दिया था। बच्चा गुट ने निबंधन के लिए आवेदन नहीं दिया। कुंती गुट की ओर से दिया गया था। निबंधन झारखंड सरकार ने 16 जुलाई, 2021 को जनता मजदूर संघ को मान्यता प्रदान की है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



