Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए मुस्लिमों को आरक्षण से निकालकर कोटा देने की मांग की थी : प्रधानमंत्री
    राज्य

    लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए मुस्लिमों को आरक्षण से निकालकर कोटा देने की मांग की थी : प्रधानमंत्री

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दरभंगा (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के शहजादे (तेजस्वी यादव) के पिता (लालू यादव) ने रेल मंत्री रहते हुए मुस्लिमों को आरक्षण से निकालकर रेलवे में उन्हें कोटा देने की मांग की थी। ये एससी, एसटी और ओबीसी का हक छिनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण कटेगा तो यादव और कुर्मी जैसे समाज का हक भी बंटेगा। पासवान, मुसहर और रविदास समाज के हक पर ये डाका डालने की फिराक में हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को बिहार के दरभंगा स्थित राज मैदान में भाजपा उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे (राहुल गांधी) हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे (तेजस्वी यादव) हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। कोरोना काल में बिहार के लोगों के साथ इंडी गठबंधन वालों ने गलत किया था। महाराष्ट्र समेत जिन राज्यों में इंडी गठबंधन की सरकार थी, वहां से बिहार के लोगों को भगा दिया गया। बिहार के लोगों को बसों में बैठाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया गया।

    पीएम मोदी ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों पर कहा कि आज भारत ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। दस साल पहले भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। बीते 10 साल में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए। कोरोना काल में 100 साल के बाद बड़ा संकट आया था। दुनिया सोचती थी भारत बर्बाद हो जाएगा लेकिन उस समय हमने अपना सामर्थ्य दिखाया और देश उस संकट से बाहर निकला।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबी चर्चा के बाद हमारा संविधान बना। बाबा साहेब आंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वानों ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की। 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते हैं। देश को फिर से नहीं बांट सकते हैं। बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। अब हमारे गरीब एससी, एसटी और ओबीसी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस नेहरू की भावना के खिलाफ जा रही है और बाबा साहेब आंबेडकर की पीठ पर छुरा घोंप रही है। इस साजिश में आरजेडी भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

    प्रधानमंत्री ने भाषण में कहा कि दरभंगा में विकास की धारा बह रही है। यहां एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अमृत भारत ट्रेन और आधुनिक सड़कें यानी हर तरफ काम हो रहा है। दरभंगा एम्स की अड़चनों को भी दूर किया जा रहा है। दरभंगा में आईटी पार्क भी बना, जिसे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। मिथिला में मखाना, लीची और आम खूब होता है। अच्छी सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर से इनका एक्सपोर्ट दुनियाभर में बढ़ेगा। इससे पहले मोदी ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से भाषण की शुरुआत की। साथ ही राम मंदिर बनने की बधाई दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल
    Next Article इतिहास के पन्नों में 05 मईः वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाइए भर नहीं, अमल भी करें
    admin

      Related Posts

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026

      उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत

      August 31, 2026

      नेपाल बाढ़ त्रासदी : बंगाल के 36 तीर्थयात्री लापता, परिवारों में बढ़ी चिंता

      August 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version