आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गयी। यह सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई। धोनी गुजरात के खिलाफ आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद भी उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी। बता दें कि आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद धोनी चेन्नई के लिए फाइनल मैच में खेलने उतरे और टीम को एक बार फिर चैंपियन बना दिया। लेकिन घुटने की समस्या के चलते धोनी को सर्जरी करवानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी ने अगले ही दिन डॉक्टर से संपर्क किया था बाएं घुटने में चोट लगने के बाद धोनी को विकेटकीपिंग में काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया और टीम को जीत दिलाने के लिए जी जान से लगे रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



