Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे 176 यात्री
    Jharkhand Top News

    रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे 176 यात्री

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केरल में एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद रांची में शनिवार को एक बड़ा हादसा टला। इसके साथ ही 176 विमान यात्रियों की जान बच गयी। शनिवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर एशिया का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। रन-वे पर टेकआॅफ के लिए बढ़ रहे विमान के चालक को आभास हुआ कि विमान से कुछ टकराया है। इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया और विमान रन-वे पर रुक गया। इसके साथ ही इस विमान में सवार 176 यात्री और क्रू मेंबर बाल-बाल बच गये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह घटना दिन में 11.50 बजे हुई। इसके बाद इंजीनियरों और तकनीशियनों को बुलाया गया। टीम ने मिलकर पूरे विमान की चेकिंग की। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर विमान को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जब विमान में सवार यात्रियों को बर्ड हिट की जानकारी मिली, तो वे थोड़ी देर के लिए घबरा गये, लेकिन विमान के स्टाफ ने उन्हें बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। सिर्फ उड़ान भरने में अब थोड़ी देर होगी।
    विमान में आयी खराबी
    इंजीनियरों द्वारा विमान की जांच किये जाने के बाद उसे उड़ान भरने की इजाजत दे दी गयी। पायलट ने दूसरी बार जैसे ही विमान का इंजन स्टार्ट किया, उसमें कुछ आवाज आने लगी और फायर अलार्म भी बजने लगा। इसके बाद पायलट ने विमान का इंजन बंद कर दिया और इंजीनियरों ने विमान को ग्राउंडेड कर दिया।
    खुले में मांस-मछली की दुकानों के कारण समस्या
    बर्ड हिट का सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट के आसपास मांस-मछली की दुकानों का होना माना जाता है। इसी कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इसका खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
    कोझिकोड हादसा : विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा
    कोझिकोड। कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसे जांच के लिए नयी दिल्ली भेज दिया गया है। उधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार सुबह यहां पहुंचे। उन्होंने विमान दुर्घटना के बाद हालात और राहत उपायों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और मामूली चोटों वालों को 50-50 हजार रुपये का भुगतान करेंगे। पुरी ने कहा कि विमान को हमारे सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित कमांडर कप्तान दीपक साठे द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह इस वर्ष सहित 27 बार इस हवाई क्षेत्र पर उतरे थे।
    दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत
    एयर इंडिया ने इस दुर्घटना में दो पायलट समेत 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा करीब तीन दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक सौ की हालत स्थिर बतायी गयी है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। बता दें कि दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और चालक दल के सदस्यों समेत 190 लोग सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे।
    दीपक साठे ने जान देकर कई लोगों को बचाया
    अधिकारियों ने बताया कि विमान के पायलट दीपक साठे ने अपनी जान कुर्बान कर कई लोगों की जान बचायी। उन्होंने अपने अनुभव और सूझबूझ से कई लोगों के परिवार को उजड़ने नहीं दिया। सबसे अच्छी बात यह रही कि प्लेन में आग नहीं लगी। अगर प्लेन में आग लग जाती, तो हादसा और भयावह हो सकता था और न जाने कितने लोगों की जान चली जाती। अधिकारियों ने कहा, प्लेन के लैंडिंग गियर ने काम करना बंद कर दिया था। दीपक ने एयरपोर्ट के तीन चक्कर लगाये, ताकि इंधन खत्म हो जाये। तीन राउंड के बाद उन्होंने प्लेन लैंड करा दिया। विमान का दाहिना डैना टूट गया था। साठे ने क्रैश होने से ठीक पहले इंजन बंद कर दिया। इसलिए आग नहीं लगी।

    176 passengers narrowly escaped Major accident averted at Ranchi Airport
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुत्ते के पट्टे से गला घोंटकर की गयी सुशांत की हत्या
    Next Article देवघर में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव, छह लोगों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version