- रांची नगर निगम की हर योजना की एक-एक पाई का हिसाब लिया जायेगा
- मेयर की ओर से सांप्रदायिक वक्तव्य और नफरत भरे संदेश दिये जा रहे हैं
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि रांची की मेयर आशा लकड़ा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आधारहीन और झूठे बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा है कि रांची नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से 19.77 करोड़ रुपये की मांग की थी पर उन्हें कुछ नहीं मिला। पर चूंकि वह भाजपा की सरकार थी और मेयर ने अपना दायित्व नहीं समझा इसलिए उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। अब झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है और उन्होंने रांची नगर निगम को 11.80 करोड़ रुपये दिये हैं। पर इसे मेयर सार्वजनिक नहीं कर रही हैं और उल्टा आरोप मढ़ रही हैं कि उन्हें केवल 44.50 लाख रुपये मिले। मेयर की इस प्रकार की बयानबाजी से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
एक-एक पाई का हिसाब लिया जायेगा
उन्होंने कहा कि अब रांची नगर निगम के बीते आठ वर्ष के कार्यों की गहन समीक्षा का समय आ गया है। उनसे हर योजना के एक-एक पाई का हिसाब लिया जायेगा। मेयर की ओर से सांप्रदायिक वक्तव्य और नफरत भरे संदेश दिये जा रहे हैं। जबकि वो एक संवैधानिक पद पर बैठी हुई हैं। मेयर और उनके साथ रहनेवाले लोगों की ओर से जनसंवाद माध्यमों को भी प्रताड़ित किया जाता है और कई तरह की धमकियां दी जाती हैं। उन्हें यह धमकी दी जाती है कि भाजपा एक राष्टÑीय पार्टी है और उनके खिलाफ छापने पर कोर्ट में खड़ा किया जायेगा। मेयर संकट के इस दौर में ओछी सांप्रदायिक राजनीति छोड़ें और सरकार तथा प्रशासन के साथ समन्वय बैठा कर सभी वार्डों में समयानुसार तथा उपयुक्त साफ-सफाई की व्यवस्था करें जिससे घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचे और चापाकलों की मरम्मती की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



