Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए एनआईओएस और इग्नू से किए दो समझौते
    Breaking News

    रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए एनआईओएस और इग्नू से किए दो समझौते

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 3, 2023Updated:January 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम को सशस्त्र बलों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया
    – भविष्य की चुनौतियों के लिए आधुनिक दृष्टिकोण के साथ नई सेना तैयार होगी

    नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के साथ हुए इन एमओयू के तहत अग्निवीरों को क्रमश: 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र और स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। एमओयू एक्सचेंज ‘आउटरीच प्रोग्राम’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम को सशस्त्र बलों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताते हुए कहा कि इससे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक दृष्टिकोण के साथ नई सेना तैयार होगी।

    ‘आउटरीच प्रोग्राम’ में रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और तीनों सेनाओं ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए, ताकि सेवा करते हुए अग्निवीरों की निरंतर शिक्षा को सुगम बनाया जा सके। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के साथ हुए इन एमओयू के तहत अग्निवीरों को क्रमश: 12वीं कक्षा के उपयुक्त प्रमाण पत्र और स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। योग्यताओं के आधार पर अग्निवीरों को सशस्त्र बलों से बाहर निकलने के समय ‘कौशल प्रमाण पत्र’ जारी किए जाएंगे। प्रशिक्षण महानिदेशालय भी अग्निवीरों को राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने से अग्निवीर अपनी शिक्षा को समय पर पूरा करने और कौशल विकसित करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि जब अग्निवीर इन सभी गुणों से लैस होकर समाज में लौटेंगे, तो वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘अग्निवीर’ न केवल सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं देकर देश के लिए ‘सुरक्षा वीर’ बनेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा में योगदान देकर ‘समृद्धि वीर’ भी बनेंगे। वे अपनी शिक्षा, कौशल, अनुशासन और अन्य गुणों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले पूरे समाज के लिए लाभकारी होंगे। इसके अलावा वे युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले अग्निवीरों को नए अवसर प्रदान करने को व्यवस्था की जिम्मेदारी बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा के पूर्व विधायक के बंगले समेत 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    Next Article अपने ही क्षेत्र जामताड़ा में घिरे विधायक इरफान अंसारी, ग्राम प्रधानों ने घेरा
    azad sipahi

      Related Posts

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version