Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सहारा रिफण्ड पोर्टल के माध्यम से 112 जमाकर्ताओं के पैसे हुए वापस
    Breaking News

    सहारा रिफण्ड पोर्टल के माध्यम से 112 जमाकर्ताओं के पैसे हुए वापस

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफन्ड पोर्टल के माध्यम से सहारा की सहकारिता समितियों में जमाकर्ताओं के पैसे वापस करवाने की शुरुआत की है। शाह ने शुक्रवार को ऑनलाइन तरीके से सहारा की चार सहकारी समितियों में निवेश करने वाले 112 निवेशकों के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं।

    इस दौरान शाह ने कहा कि ”केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” पर अभी तक 18 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें से 14 लाख लोगों की अर्जी स्वीकार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आज तो सिर्फ 112 लोगों के पैसे वापस कराए गए हैं। आने वाले दिनों में सभी निवेशकों के पैसे उनके खाते में भेजे जाएंगे।

    शाह ने कहा कि मोदी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। हमारी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। आने वाले दिनों में सहारा की सहकारी समितियों में निवेश करने वाले लोगों के पैसे चरणबद्ध तरीके से वापस कराए जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को शाह ने नई दिल्ली में ”केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ किया था। इस पोर्टल के माध्यम से सहारा की चारों समितियों में निवेश करने वालों से संबंधित कागज उपलब्ध कराने को कहा गया था।

    सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च, 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए ”सहारा-सेबी रिफंड खाते” से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) को हस्तांतरित किए जाने का आदेश दिया।

    सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल ”केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” तैयार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार पर होगी विभागीय कार्रवाई
    Next Article एमएंडएम का मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 3,683.87 करोड़ रुपये रहा
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम
      • जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
      • रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
      • एचईसी के भविष्य पर संकट गहराया, कर्मचारियों के बकाया वेतन पर भी संशय
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version