Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनतेरस पर हुई धन वर्षा, कारोबारियों के चेहरे पर नजर आई खुशी
    Jharkhand Top News

    धनतेरस पर हुई धन वर्षा, कारोबारियों के चेहरे पर नजर आई खुशी

    इलेक्ट्रानिक बाजार में बंपर उछाल रांची में करीब 30 से 40 करोड़ के बाजार होने की उम्मीद
    adminBy adminOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में धनतेरस को धातु पदार्थ खरीदने के लिए शनिवार को देर रात तक रौनक का माहौल बना रहा। आभूषण विक्रेता, बर्तन कारोबारी, वाहन कारोबारी व इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान पर लोगों की चहलकदमी बनी रही। दो साल कोरोना महामारी से गुजरने के बाद दुकानदारों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला। बाजार लोगों की भीड़ से भरे नजर आए। विशेषकर शाम के समय बाजार में पैर रखने तक की स्थिति नहीं थी। अपर बाजार, चर्च रोड, कोकर, धुर्वा, रातू रोड, बिरसा चौक, मेकॉन, किशोरगंज, बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी रही। इन सब के बीच इंटरनेट मीडिया पर धनतेरस की बधाई का दौर पूरे दिन चलता रहा। इसके अलावा लोग घर की साज-सजावट में व्यस्त नजर आएं। रंग-बिरंगी लाइटों से नहाएं घरों से गली-मोहल्ले रोशन रहे। इलेक्ट्रानिक दुकानों पर भीड़ धनतेरस पर धातु खरीदना शुभ होता है, लेकिन बदलते दौर के साथ अब लोग जरूरत के मुताबिक इलेक्ट्रानिक आइटम भी खरीदने लगे हैं। मोबाइल, लैपटाप, फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव, वाशिग मशीन, स्पीकर, एयर प्यूरीफायर इत्यादि सामानों की तरफ लोगों का झुकाव रहता है पर कोरोना महामारी में मोबाइल, लैपटाप का प्रयोग बढ़ा दिया है। यहीं कारण है कि आनलाइन इनकी खरीदारी पर जोर रहा।

    लोगों का मानना है कि धनतेरस का दिन खास होता है और इन दिन खरीदारी करना शुभ होता है। पूजा शर्मा ने बताया कि उन्होंने धनतेरस पर वाशिग मशीन खरीदी है। रीमा ने बताया कि धनतेरस पर धातु का शगुन होता है, पर हमारे घर में माइक्रोवेव की जरूरत है ऐसे में हमने वहीं खरीदा है। बर्तन बाजार में रौनक बर्तन बाजार में तो सुबह से ही भीड़ का माहौल बना रहा। लोग बर्तन खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। धनतेरस के दिन बर्तनों की भी खरीदारी लोगों ने जमकर की। दुकानदारों ने बताया कि कुछ नहीं हुआ तो लोग चम्मच भी खरीदकर संतुष्टि का भाव समेटे चले जाते हैं, लेकिन बर्तन की दुकान पर अब जूसर, मिक्सर जैसे बिजली से चलने वाले उत्पाद भी मिलने लगे हैं। बर्तन की दुकानों पर कैसरौल, चम्मच सेट, बर्तन सहित कई अन्य उत्पादों की खरीद के लिए काफी संख्या में लोग दुकानों में लाइन में लगे दिखे। देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। चांदी के सिक्कों ने मचाई धूम धनतेरस पर लोग भले ही चांदी-सोने की कोई बड़ा आइटम न ले, लेकिन चांदी का सिक्का तो हर कोई खरीदने का प्रयास करता है। चांदी के सिक्के ने हर साल की तरह बाजार में धाक जमाए रखी। कुछ लोगों ने शादी व समारोह के मतलब से सोने व डायमंड के आभूषण भी खरीदे। कुल मिलाकर इस बार धनतेरस पर व्यापार अच्छा रहा।

    कई लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदी, जबकि कुछ ने चांदी का गिलास व अन्य बर्तन खरीदने में रुचि दिखाई। उधर, पूजा के लिए लोग मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदते नजर आएं। कुंभकारों ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विशेष रूप से बंगाल से मंगाई जाती है, क्योंकि वहां की मिट्टी दरदरी नहीं होती और मूर्ति में उससे निखार आता है। धनतेरस को लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार में बंपर उछाल हैं। शोरूम संचालकों की माने तो इस साल सिर्फ रांची में करीब 30 से 40 करोड़ के बाजार होने की उम्मीद हैं। खास बात यह है की अब दीपावली तक खरीदारी के लिहाज से हर दिन ज्योतिष की दृष्टि से विशेष योग संयोग बन रहे है।
    लगा रहा जाम शनिवार शाम को इलाके में जगह-जगह जाम लगा रहा। रोड पर वाहन रेंगते रहे। बाजारों में भीड़ की वजह से सड़क किनारे ही अधिकांश वाहनों को खड़ा किया गया था। इससे जाम की स्थिति बनी रही।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था, महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाये सरकार : सुदेश महतो
    Next Article दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री के सानिध्य में अयोध्या एक और रिकार्ड बनाने को तैयार
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल

      October 19, 2026

      पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा

      October 19, 2026

      रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग

      October 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट के निर्देश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, कर्मचारियों की आवाजाही बहाल
      • पलामू की दुर्गाबाड़ी में सोने-चांदी के आभूषणों से सजा मां दुर्गा का दरबार, 112 साल पुरानी है परंपरा
      • रांची के मुरी में नाबालिग की हत्या से सनसनी, दुष्कर्म की आशंका; SIT जांच की मांग
      • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
      • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version