आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सूबे में मानसून ने दस्तक दे दी है। संताल परगना के रास्ते मानसून आया है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने मानसून की ताजा स्थिति को लेकर यह जानकारी दी है। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय अवस्था में है। सोमवार को यहां कई जिलों में हल्की बारीश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम केंद्र ने पूवार्नुमान किया है कि 20 जून से राज्य के कई हिस्सों में हवा के साथ बारिश होगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। बारिश और हवा के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है। उसके बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद है। वहीं इसके साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका कारण यह है कि प्रदेश के जिलों में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ा है। यहां तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को भी बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार हैं। 20 जून के बाद पटना के अलावा दूसरे जिलों में भी धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। राज्य के 21 शहरों में तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के उत्तरपूर्वी भाग और बिहार के आस-पास के क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। वहीं उत्तरप्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में चार-पांच दिन में राज्य से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



