Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मोरहाबादी मैदान एक बार फिर बनेगा हेमंत की ताजपोशी का गवाह, तैयारियां जोरों पर
    Top Story

    मोरहाबादी मैदान एक बार फिर बनेगा हेमंत की ताजपोशी का गवाह, तैयारियां जोरों पर

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस के जरिये मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआइपी और वीआईपी मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों का हुजूम राजधानी रांची में उमड़ने वाला है। कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के जरिये शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है कि शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 25,000 से ज्यादा लोग राजधानी पहुंचेंगे।

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 50- 60 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। मंच को बेहद मजबूत बनाया गया है। मैदान को पांच लेयर रखा गया है, जिसमें बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सके।

    रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त और कड़ी रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी गेस्ट आने वाले हैं। कुछ गेस्ट 27 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी अतिथियों के लिए स्कॉट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी।

    एसपी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वह खुद मोरहाबादी सहित सभी स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड, रांची कॉलेज ग्राउंड, मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी। रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए लगभग चार हजार से ज्यादा जवानों को तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक को लेकर स्पेशल जवानों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल मुहैया कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमजबूत शुरुआत के बाद गिरावट का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article जापान के अंतरिक्ष केंद्र में लगी आग, रॉकेट इंजन का परीक्षण रोका 
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

      November 5, 2026

      झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल

      November 5, 2026

      बरवाडीह में वाहन जांच अभियान, 18 वाहनों से 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने दी जान, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
      • 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ
      • स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी
      • झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल
      • बरवाडीह में वाहन जांच अभियान, 18 वाहनों से 67,500 रुपये का जुर्माना वसूला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version