Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मप्रः चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने तीन नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ
    राज्य

    मप्रः चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने तीन नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ

    adminBy adminAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। विधायक गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार सुबह राजभवन में हुए सादा समारोह में राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त तीनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को कैबिनेट मंत्री एवं राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

    राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित गरिमापूर्वक समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

    मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कैबिनेट में 31 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 34 हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने विंध्य, महाकौशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक विधायक को मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

    नवनियुक्त मंत्रियों में गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा सीट से 7वीं बार के विधायक हैं। वे विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। बिसेन 1985, 1990, 1993 और 2003 में जीत हासिल करके विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2008 में वे मध्य प्रदेश की 13वीं विधानसभा के सदस्य बने। बिसेन सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री रह चुके हैं। उन्हें विधानसभा की कई समितियों का सदस्य और सभापति भी चुना जा चुका है। गौरीशंकर बिसेन 1998 और 2004 में लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी रहे हैं। बिसेन तीन बार मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।

    वहीं, विंध्य के कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शुक्ला 2003 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उनकी लगातार जीत हुई। पिछले 2018 के चुनाव में भाजपा को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। भाजपा ने रीवा जिले की सभी आठ सीटों पर कब्जा जमाया था, लेकिन संख्या बल के आधार पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी।

    शिवराज मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए राहुल सिंह लोधी-टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। राहुल लोधी को मंत्री पद देकर भाजपा उमा भारती और उनके समर्थकों को साध सकती है। लोधी वोट भी भाजपा के पाले में आ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंस्कृति में अंतर्निहित होती है एकजुट करने की क्षमता : नरेन्द्र मोदी
    Next Article डुमरी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए उतरेंगे मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

      October 30, 2026

      भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

      October 30, 2026

      बंगाल के स्कूलों में अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ और ‘अब्बा’ नहीं ‘बाबा’ पढ़ेंगे बच्चे, मुगल इतिहास पर भी चलेगी कैंची

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      • रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
      • वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version