Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना प्रमुख बोले- अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन सौदे से बढ़ेगी देश की सैन्य क्षमता
    Breaking News

    नौसेना प्रमुख बोले- अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन सौदे से बढ़ेगी देश की सैन्य क्षमता

    azad sipahiBy azad sipahiJune 28, 2023Updated:June 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – देश में नौसेना का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए शुरू किया गया आउटरीच मिशन
    – लद्दाख और पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए होगी अग्निवीरों की भर्ती

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया दौरे के समय भारत और अमेरिका के बीच हुए एमक्यू-9 रीपर सशस्त्र ड्रोन के सौदे को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने देश की सैन्य क्षमता बढ़ाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इससे तीनों सेनाओं की निगरानी क्षमता बढ़ने के साथ ही इससे ‘इकोसिस्टम’ भी तैयार होगा। भारत को नवाचार के लिए वैश्विक मानव रहित हवाई प्रणाली केंद्र में बदलने में मदद मिलेगी।

    रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से तीन अरब डॉलर में 31 प्रीडेटर एमक्यू-9 रीपर ड्रोन खरीदने के सौदे को मंजूरी दी थी। अब इसे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से मंजूरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर एमक्यू-9 रीपर सशस्त्र ड्रोन की खरीद पर बड़ा सौदा किया गया है। इसी को लेकर एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि अमेरिका से रीपर ड्रोन मिलने के बाद तीनों सेनाओं की निगरानी क्षमता बढ़ेगी। नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। इस ड्रोन के आने के बाद हिंद महासागर पर चीन के खिलाफ घेराबंदी और मजबूत हो सकेगी। तटीय सुरक्षा और निगरानी के लिए भारतीय नौसेना को 15 और आठ-आठ रीपर ड्रोन वायुसेना एवं थल सेना को मिलेंगे।

    एडमिरल आर हरि कुमार ने पत्रकारों से भारतीय नौसेना के आउटरीच मिशन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने अग्निवीर योजना के साथ आउटरीच मिशन शुरू किया है। इस समय नौसेना का देश के लगभग 656 जिलों में प्रतिनिधित्व है, जिसे हम इसे 100 फीसदी करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नौसेना में लद्दाख और पूर्वोत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसलिए हम मणिपुर और अन्य राज्यों में जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने नौसेना में लद्दाख और पूर्वोत्तर क्षेत्र से अग्निवीरों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मणिपुर और अन्य राज्यों की यात्रा की योजना का उल्लेख किया।

    नौसेना अग्निवीरों का पहला बैच इस साल 28 मार्च को नौसेना में शामिल होने के बाद नाविकों के प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का से पास आउट हुआ। पीओपी ने करीब 2,600 अग्निवीरों के प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित किया, जिसमें 273 महिला अग्निवीर भी शामिल थीं। यह देश के किसी भी प्रशिक्षण संस्थान से अग्निवीरों का पहला पासिंग आउट था। अग्निवीरों ने भारतीय नौसेना के प्रमुख नाविकों के प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया। सफल प्रशिक्षुओं को उनके समुद्री प्रशिक्षण के लिए अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात किया गया।

    नौसेना प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना भी कई दूर-दराज के इलाकों में तैनात है। हर कोई स्वतंत्र और सुरक्षित इंडो-पैसिफिक की बात कर रहा है। भारत के व्यापार का अधिकांश हिस्सा समुद्र के रास्ते जाता है, इसलिए भारत के लिए समुद्र बहुत महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे
    Next Article सरकार अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने लिए प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल
    azad sipahi

      Related Posts

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version