Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के नतीजे जमीन पर ठोस कार्रवाई में बदलेंगे : नौसेना प्रमुख
    देश

    गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के नतीजे जमीन पर ठोस कार्रवाई में बदलेंगे : नौसेना प्रमुख

    adminBy adminOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हिंद महासागर क्षेत्र को दुनिया भर में व्यापक समुद्री क्षेत्र से अलग करके नहीं देखा जा सकता
    – कॉन्क्लेव में समुद्री एजेंसियों के बीच हुई ‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा’ विषय पर चर्चा
    नई दिल्ली,। गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (जीएमसी) के आखिरी दिन नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने भरोसा जताया है कि इस कॉन्क्लेव के नतीजे जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई में बदल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव ने महासागरों को मुक्त और खुला रखने की दिशा में साझा प्रतिक्रियाओं के विकल्प तलाशने का मौका दिया है। हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) को दुनिया भर में व्यापक समुद्री क्षेत्र से अलग करके नहीं देखा जा सकता है, इसलिए सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।

    भारतीय नौसेना के नेवल वॉर कॉलेज में 29-31 अक्टूबर तक हुए ‘गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव’ में समसामयिक और भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना प्रमुखों और समुद्री एजेंसियों के बीच ‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा’ विषय पर चर्चा की गई। इस कॉन्क्लेव में हिंद महासागर तटीय क्षेत्रों मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव के नौसेना प्रमुख, समुद्री बलों के प्रमुख, वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 अक्टूबर को गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव में जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून हमारे लिए आदर्श होने चाहिए।

    नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने मंगलवार को आखिरी दिन कहा कि आईओआर में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक समाधान तैयार करने के लिए जीएमसी को वास्तव में एक कार्यात्मक मंच बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए विशिष्ट क्षेत्रीय समाधान विकसित करने की दिशा में समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। इस दिशा में पिछले दो दिनों के भीतर सार्थक चर्चाएं हुई हैं। मैंने अपने समकक्षों के बीच इन बातचीतों को ठोस परिणामों तक पहुंचाने की इच्छा जताई है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नौसेना अपने दोस्तों के साथ लगातार और सक्रिय जुड़ाव के माध्यम से इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में गर्व महसूस करती है।

    नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सामूहिक समुद्री क्षमता के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं, चाहे वह समुद्री कानून से संबंधित पहलू हों, समुद्र से होने वाले नशीले पदार्थों के व्यापार का मुकाबला करना, समुद्री निगरानी या पर्यावरणीय प्रबंधन हो। हम समुद्री सुरक्षा के अन्य पहलुओं जैसे समुद्री कानून, समुद्री खोज और बचाव, एचडीआर आदि के लिए समान केंद्र बना सकते हैं। इन सभी प्रयासों में आईओआर को दुनिया भर में व्यापक समुद्री क्षेत्र से अलग करके नहीं देखा जा सकता है, इसे हमारे रक्षा मंत्री ने अपने मुख्य भाषण के दौरान प्रतिबिंबित किया था। इसलिए मेरा अंतिम सुझाव आईओआर में कई अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय निर्माणों के तहत हमारे प्रयासों को तर्कसंगत बनाने और प्राथमिकता देने के बारे में होगा, चाहे वह हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव या कोई अन्य हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटेल जयंती पर सीआरसी की रन फॉर यूनिटी में डीसी ने लिया भाग
    Next Article रघुवर दास ने ओड़िशा के 26वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
    admin

      Related Posts

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026

      इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version